spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

18 दिन पहले मड़वा तोड़ा था, आज दुल्हन बना ले गये… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

भला हो चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा समाज का : सुरेन वर्मा

Ranchi (Bhavna Thakur) : सुरेन वर्मा ने कभी अपनी बेटी को बोझ नहीं समझा, पर बेटों की कीमत उन्हें ले डूबी थी। सुरेन ने अपनी बेटी का रिश्ता विकास वर्मा के संग तय किया। देखा-सुनी से लेकर हर रस्म-रिवाज पूरी हो गई। शादी इसी साल 13 मई को तय हुई। यह शादी राजधानी रांची के महावीर चौक मैकी रोड में स्थित राजकलश धर्मशाला में होनी थी। बारात तय समय पर धर्मशाला पहुंच गया। बैंड-बाजा, नाच-गाना सबकुछ यह जता रहा था कि आज सुरेन बाबू की बेटी की शादी है। मोहल्ले में चारों तरफ खुशियां ही खुशियां छाई थी। हर कोई अपने-अपने तरीके से बारात के स्वागत में लगे हुये थे। निरीक्षण से लेकर जयमाला तक की रस्म हो गई। जयमाला के स्टेज पर ही अचानक किसी बात को लेकर मामला बिगड़ गया। बाराती-सराती में खूब कहा-सुनी होने लगी। मामला इतना बिगड़ गया कि दूल्हा पक्ष ने मड़वा को ही तोड़ डाला। वहीं दूल्हा विकास शादी करने से इनकार कर गया। बारात बिना दुल्हन के लौट आई। सजी-धजी दुल्हन की हालत देख हर किसी के आंखों में आंसू छलक आये। सबसे बुरा हाल दुल्हन की मां और बाप का था।

रोती-बिलखती मां कौशल्या देवी कोतवाली थाना पहुंची। पुलिस को अपना सारा दुखड़ा बताई। इल्जाम लगा जयमाला स्टेज पर अचानक बतौर दहेज 5 लाख रुपये की डिमांड कर दी गई। मुराद पूरी नहीं होने पर बाराता लौट गई। शादी के पहले जो तय हुआ था, वह सारी रस्में निभाई गई थी। वहीं दूल्हा पक्ष के लोगों ने भी अपना दुखड़ा पुलिस के एक बड़ा अधिकारी को सुनाया। खुलासा हुआ कि शादी के दरम्यान होने वाली छोटी-छोटी रस्मों-रिवाज को लेकर बाराती बिदक गये थे। मीडिया में भी खूब उछली यह बातें। दुल्हन पक्ष के लोग अपनी यह दारुण गाथा लेकर अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम वर्मा औरराष्ट्रीय संगठन मंत्री दिलीप वर्मा से मिले। समाज के नाम लिखित आवेदन भी दिया और गुहार लगाई कि उन्हें तबाह और बर्बाद होने से बचाया जाये।

समाज ने इस मसले को काफी गंभीरता से लिया। समाज की पहल पर वर और वधु पक्ष के लोगों को बुलाकर काफी समझाया बुझाया गया। दोनों से यह कहा गया कि जबतक थाना, कोर्ट-कचहरी का चक्कर खत्म नहीं हो जाता, तबतक बेटा-बेटी की शादी नहीं हो सकती। राजधानी रांची के डंगरा टोली स्थित देव मंदिर में बुलाई गई बैठक में दोनों परिवारों के दिलों में लगे खरोंच को मिटा दिया गया। नतीजा आज यानी एक जन को दुल्हन सदा के लिए विकास वर्मा की हो गई। विकास ने पहाड़ी मंदिर में दुल्हन की मांग भरी। वहीं कोर्ट मैरिज हुआ। कोर्ट में इस बात के गवाह बने चंद्रवंशी समाज के छोटे-बड़े नेता और कानून के पहरेदार। शादी के बाद पूरे रीति रिवाज के साथ दुल्हन की विदाई कर दी गई। दूल्हा और दुल्हन ने सिर्फ इतना कहा कि भला हो समाज के लोगों का, जिन्होंने उनके घर को टूटने-बिखरने से बचा लिया।

इसे भी पढ़ें : सिर्फ 9 मिनट में देवघर के इस बैंक में क्या हो गया… देखें

इसे भी पढ़ें : बीवी बोली- जब तक मरता नहीं, मारते रहो छुरा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : “पैसे नहीं देंगे तो बिजली कनेक्शन नहीं लगेगा”… कहने वाले ऑपरेटर के साथ क्या हुआ, देखें

इसे भी पढ़ें : पति से झगड़ा कर चली गई मायके, जब वापस लौटी तो…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...