Jamshedpur : फांसी की सजा मिलने की खबर जैसे ही जेल में बंद उन कैदियों के कानों तक गई, उनके होश उड़ गये। नींद फट गई। उन्हें अपना किये गुनाह याद आने लगे। फांसी की सजा पाने वाले कैदियों के जेहन में एक ही बात रेंगने लगी कि गुनाह माफी लायक नहीं था। जैसा किया, वैसा पाया। यह गुनाह उन लोगों ने सबसे सेफ जोन माने जाने वाले घाघीडीह जेल के अंदर ही किया था। 25 जून 2019 को जेल में बंद विचाराधीन कैदी मनोज सिंह की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। सजा पाने वाले सारे कैदी अब फांसी की सजा से बचने में सोचना शुरू कर दिया है। सजा पाने वालों में फिलहाल 10 कैदी घाघीडीह जेल में है, वहीं अन्य दूसरे दूसरे जेलों में। सबकी उमर 30 से 40 साल के बीच की बताई गई। जेल के अंदर हत्या की इस सनसनीखेज कांड में शामिल 22 लोगों को आज सजा सुनाई गई। इसमें 15 गुनाहगारों को फांसी और 7 गुनाहगारों को 10 साल की सजा सुनाई गई है। यह सजा जमशेदपुर के एडीजे 4 राजेन्द्र कुमार सिन्हा की अदालत ने सुनाई।
फांसी की सजा पाने वाले गुनाहगारों में शरद गोप, शिवशंकर पासवान, रामराय सुरीन, संजय दिग्गी, श्यामू जोजो, पिंकू पूर्ति, गोपाल तिरिया, वासुदेव महतो, रामेश्वर अंगारिया, गंगा खंडैत, अनुप कुमार बोस, रमाय करूवा, जानी अंसारी, अजय मल्लाह, पंचानंद पात्रो शामिल हैं, वहीं हत्या की नीयत से हमला करने में दोषी करार ऋषि लोहार, सुमित सिंह, संजीत दास, तौकीर, सौरभ सिंह, सोनू लाल और शोएब अख्तर उर्फ शिवा को 10 साल की सजा सुनाई गई है। सभी गुनाहगारों को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कोर्ट में हाजिर किया गया। जमशेदपुर में संभवत पहली बार एक साथ इतने लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है। 6 अगस्त को सभी को कोर्ट ने दोषी करार दिया था।
सूत्रों के अनुसार घाघीडीह सेंट्रल जेल में 25 जून 2019 को कैदी मनोज सिंह को पीट-पीट कर मार डाला गया था। मनोज कुख्यात गैंगस्टर अखिलेश सिंह गैंग से जुड़ा था। जेल के अंदर ही हुये झगड़े के बाद मनोज सिंह को दौड़ा दौड़ा कर मार डाला गया था।
इसे भी पढ़ें :सिन्हा कोप भवन में, अग्रवाल ट्रेसलेस…
इसे भी पढ़ें :खूंटी में पहली बार उछला बालू माफिया का नाम… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :प्रेमी देखता रह गया, प्रेमिका के साथ तमंचा दिखा मनचलों ने कर दिया कांड… देखें
इसे भी पढ़ें :न्यूयॉर्क ने मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे को देखते हुए घोषित की हेल्थ इमरजेंसी
इसे भी पढ़ें : घर बैठे ऐसे बनाएं Driving license, देखें स्टेप-बाई-स्टेप पूरा तरीका
इसे भी पढ़ें :WhatsApp ने दिया ग्रांड फीचर, इस तरह मैसेज से ही बुक कर सकते हैं RIDE












