Ranchi: राज्य में पारदर्शी और निर्बाध चुनाव के लिये एक और ठोस कदम बढ़ा दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के नेतृत्व में राज्य के सभी मतदान केंद्रों को जियो फेंसिंग करने की तैयारी जोरों पर है। राजधानी रांची में इस अभियान को लेकर चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन भी उत्साह और तकनीकी अभ्यास की गूंज सुनाई दी। 11 से 13 जून तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में PPT प्रजेंटेशन, फील्ड विजिट और प्रैक्टिकल अभ्यास के माध्यम से अधिकारियों को जियो फेंसिंग की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता ने खुद प्रतिभागियों को टेक्निकल जानकारी दी।
प्रशिक्षण में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, राज्य निर्वाचन कार्यालय के तमाम अधिकारी-कर्मी और विभिन्न जिलों से आये उप निर्वाचन पदाधिकारी मौजूद रहे। इन सभी ने जमीनी अनुभवों को साझा करते हुये यह सुनिश्चित किया कि आगामी चुनावों में हर मतदान केंद्र GPS निगरानी में रहे।
इसे भी पढ़े: दिल्ली आ रहे एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग… जानें क्यों
इसे भी पढ़े: करिश्मा कपूर के पूर्व पति नहीं रहे…
इसे भी पढ़े: JPSC की अपील खारिज, लगा एक लाख का जुर्माना… जानें क्यों
इसे भी पढ़े: इस रोज योगमय होगा गढ़वा…








