New Delhi : एयर इंडिया की एक फ्लाइट को शुक्रवार को बम की धमकी के बाद थाईलैंड के फुकेट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। AI-379 फ्लाइट दिल्ली आ रही थी, जिसमें 156 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। फ्लाइट ने सुबह 9:30 बजे फुकेट से उड़ान भरी थी और दोपहर 12:40 बजे दिल्ली पहुंचनी थी, लेकिन अंडमान सागर के ऊपर चक्कर काटते हुये विमान को 11:40 बजे फुकेट लौटना पड़ा।
इससे ठीक एक दिन पहले, गुरुवार को एयर इंडिया का एक और विमान अहमदाबाद से लंदन उड़ान भरते ही क्रैश हो गया था। विमान डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के हॉस्टल से टकरा गया। इस हादसे में 266 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे।








