spot_img
spot_img
spot_img

करिश्मा कपूर के पूर्व पति नहीं रहे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और उद्योगपति संजय कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड में निधन हो गया। 53 वर्षीय कपूर गार्ड्स पोलो क्लब में मैच खेल रहे थे, जब अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेल के दौरान उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई जिससे सांस लेने में तकलीफ हुई और फिर दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

संजय कपूर, ऑटो कंपोनेंट्स कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। कारोबारी दुनिया में उनकी एक अलग पहचान थी, लेकिन पोलो के लिए उनका जुनून भी जगजाहिर था। उनके निधन पर लेखक-अभिनेता सुहेल सेठ ने शोक जताते हुए लिखा, “यह बहुत बड़ी क्षति है… उनके परिवार और सहकर्मियों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

संजय कपूर का निजी जीवन भी सुर्खियों में रहा। 2003 में उन्होंने अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे समीरा और कियान हैं। 2014 में तलाक के बाद, उन्होंने 2017 में मॉडल और उद्यमी प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की थी। उनके साथ एक बेटा अजारियास कपूर और प्रिया की पहली शादी से बेटी साफिरा चटवाल हैं। संजय कपूर का जाना उनके परिवार, दोस्तों और कारोबारी जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...