Garhwa(Nityanand Dubey) : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को लेकर गढ़वा में तैयारी जोरों पर है। समाहरणालय सभागार में DC दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई, जिसमें इस विशेष दिन को ऐतिहासिक बनाने की रूपरेखा तय की गई। DC ने कहा, “योग सिर्फ क्रियाओं का समुच्चय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत है। यह शरीर, मन और आत्मा, तीनों को संतुलन में रखता है। इसलिए इसे जन-जन तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।” मुख्य कार्यक्रम का आयोजन गढ़वा के स्थानीय फुटबॉल स्टेडियम में प्रातः 5:30 बजे से होगा, जहां सैकड़ों लोग एक साथ योग करेंगे। जिले के प्रत्येक प्रखंड, पंचायत, विद्यालय और सरकारी कार्यालय में भी प्रातःकालीन योग सत्र आयोजित होंगे। योग प्रशिक्षकों की टीम इन सत्रों को सुचारू रूप से चलाने में मदद करेगी। आयोजन से पहले पूरे जिले में जागरूकता रैलियां, पोस्टर-बैनर अभियान और सोशल मीडिया के जरिये प्रचार-प्रसार किया जायेगा। बैठक में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला आयुष पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, और जनसंपर्क पदाधिकारी समेत तमाम जिला अधिकारी मौजूद थे।
योग से तन-मन में घुली नई ऊर्जा, जीवनशैली अपनाने पर जोर…
Ranchi : रांची के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT)...
झमाझम बारिश से तर हुआ झारखंड, अगले 5 रोज मौसम रहेगा मेहरबान…
Ranchi : तपती धरती पर आखिरकार मानसून की फुहारों ने...
योग की ऊर्जा से सराबोर हुआ रांची विश्वविद्यालय, मंत्री दे गये ये संदेश…
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती दीक्षांत मंडप...
टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…
Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...
बेटी का रिश्ता तय कर लौट रहे पिता को मौ’त ने रास्ते में ही रोक लिया…
Bihar : एक पिता के चेहरे पर उस दिन...










