spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में नहीं मिल रहीं कोरोना की जरूरी दवाएं

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI: देश के सारे राज्य कोरोना की तीसरी लहर से अपने-अपने तरीके से निपट रहे हैं। झारखंड भी हर प्रयास कर रहा है,लेकिन यह दुखद जानकारी मिल रही है कि यहां के मेडिकल कॉलेजों में कोविड की जरूरी दवाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। कोविड के प्रति सरकार की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि जिस RIMS में कोविड के इलाज का हर प्रयोग किया जा रहा है, वहीं इवरमेक्टिन, डॉक्सिसाइक्लिन, फेविपिराविर के साथ विटामिन, जिंक, कैल्शियम व सेट्रिजिन जैसी दवाएं समाप्त हैं।

एमजीएम और पीएमसीएच में भी दवाएं नहीं

यही स्थिति राज्य के अन्य बड़े मेडिकल कॉलेजों की है। आलम यह है कि RIMS, MGM, PMCH जैसे कॉलेजों में पैरासिटामोल, प्रोविडिन, आयोडिन, गार्गल व रेनीटिडीन सरीखी मामूली और अति उपयोगी दवाएं भी नहीं हैं।

कई जगह क्रिटिकल ड्रग्स की कमी

इसका खुलासा चार दिन पहले कुछ जिलों में तो कोविड के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर राज्य में की गई सभी तैयारियों की समीक्षा के दौरान हुआ है। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक रमेश घोलप ने राज्य व जिला के पदाधिकारियों को जल्द से जल्द कमियों को दूर करने की हिदायत दी है।

दवाओं के मैनेजमेंट में लापरवाही

राज्य में दवा के मैनेजमेंट हो रही लापरवाही का यह नतीजा है। एक तरफ राज्य के मेडिकल कॉलेजों जहां सबसे ज्यादा मरीज भर्ती होते हैं, वहां जरूरी दवाएं नहीं हैं, दूसरी तरफ कई जिलों में जहां कम मरीज भर्ती होते हैं वहां दवाएं अधिक हैं। किल्लत केवल मेडिकल कॉलेजों में नहीं है, जहां से दवाओं की आपूर्ति की जाती है वहां का स्टॉक भी खाली है। यहां 35 दवाओं में से 15 दवाएं खत्म हैं।

Read More : स्‍पा सेंटर में मिली फातिमा, मोटा पार्टी का सजाने लगी सेज… देखें कैसे

Read More : साहिबगंज की सड़कों पर उतर आये हजारों लोग, लालजी यादव के लिए कर गये ये मांग…

Read More :  अपनी चाहत पूरी करना चाहता था, धंस गया अपराध के दलदल में, देखें वीडियो..

Read More : चेहरा बदला-बदला सा, पर इनाम वही 25 लाख, देखें वीडियो

Read More : DGP एक्‍शन मोड में, तबाही शुरू, बिगड़ने लगा PLFI का अर्थतंत्र, देखें वीडियो

Read More : “बालू माफिया का काल बना था थानेदार लालजी यादव, निपटा डाला”, देखें क्‍या बोल गये भाई और पत्‍नी

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...