DHANBAD : धनबाद के मोदीडीह कोलियरी में सोमवार की सुबह अचानक धमाके के साथ जमीन धंस गई। एक रसोईघर धरती में समा गया। जानकारी के अनुसार, तेतुलमुड़ी 22/12 बस्ती में घनी आबादी के बीच भूली क्वार्टर जाने वाली मुख्य मार्ग के किनारे चंदन कुमार सिंह के आवासीय परिसर में यह हादसा हुआ। परिसर में बड़ा गड्ढ़ा बन गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद जोगता पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद इलाके की बिजली कटवा दी गई।
आम और केले के पेड़ भी हो गए जमींदोज
बताया जा रहा है कि हादसे के साथ कमरे में रखा फ्रीज, वाशिंग मशीन, गैस, बर्तन, अनाज सब कुछ जमीन में समा गया। कमरे के किनारे स्थित करीब 10 फीट के आम और केले के भी जमींदोज हो गए। घर के सभी सदस्य बाल बाल बच गए। गड्ढे का दायरा करीब 15 फीट चौड़ा, 35 फीट लंबा और करीब 20 फीट गहरा है। जमीन धंसने का असर करीब 2 सौ मीटर के दायरे में हुआ है। कई घरों की दीवार में दरारें पड़ गई। एक दर्जन से ज्यादा घर इससे प्रभावित हुए हैं।
इसे भी पढ़ें :सिपाही भर्ती परीक्षा में 13 “मुन्ना भाई” धराये, मजिस्ट्रेट भी हैरान
इसे भी पढ़ें :राजधानी में गंदा धंधा, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस रह गई दंग
इसे भी पढ़ें :Oscars के मंच पर एक्टर ने एंकर को मारा थप्पड़, देखिये फिर क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : हक जताने पर फांसी पर लटका दिया, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : आपके Phone में भी होती है Internet और Network की दिक्कत, तो करें ये काम…
इसे भी पढ़ें : कल और परसो बैंक का है काम तो जरूर पढ़ें यह खबर, नहीं तो…
इसे भी पढ़ें : भक्तों को बड़ी सौगात, 30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
इसे भी पढ़ें : … और पुलिस का भी माथा ठनक गया, देखें वीडियो..
इसे भी पढ़ें : 32 मिनट में 3 खूंखार को मार गिराया “PUMA-02”, देखें वीडियो…












