New Delhi : देश की राजधानी के 2 इलाकों में गंदा धंधा (Sex Racket) चल रहा था। पुलिस को इसकी भनक लग गई। बिना सबूत पुलिस कोई कार्रवाई करना नहीं चाह रही थी। पुलिस ने प्लान के मुताबिक सबसे पहले आनंद विहार इलाके में एक स्पा सेंटर में एक जवान को नकली ग्राहक बनाकर भेजा। जवान वहां पहुंच रिसेप्शन में मैनेजर से मिला। उसने मसाज की इच्छा जाहिर की। ₹500 लेकर उसे एक महिला के साथ केबिन में भेज दिया गया। अंदर जाते ही महिला ने उसके सामने सेक्स का प्रस्ताव रख दिया। इसके एवज में 1000 रुपये की मांग की। जिसके बाद जवान ने साथी पुलिसकर्मियों को इशारा दिया। मौके पर पहुंची टीम ने 35 साल की महिला और मैनेजर रामू प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जांच में पता चला कि स्पा सेंटर का लाइसेंस खत्म है। स्पा सेंटर नितिन गुप्ता के नाम पर है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
वहीं दिल्ली के दिलशाद गार्डन कॉलोनी में एक मकान में सेक्स रैकेट की जानकारी पुलिस को मिली। वहां भी पुलिस ने नकली ग्राहक बनाकर एक जवान को भेजा। मकान में पहुंचने पर वहां 33 साल का सुधीर नामक युवक मिला। बातचीत के बाद 1500 में सौदा तय हुआ। सुधीर ग्राहक को एक 38 साल की महिला के पास ले गया। महिला ने उसे दो लड़कियां दिखाई और इसमें से अपनी पसंद की लड़की चुन लेने का ऑफर दिया। इसके बाद नकली ग्राहक बने जवान ने अपनी टीम को इशारा किया। पहले से मुस्तैद पुलिस ने छापेमारी कर 38 साल की महिला, सुधीर के अलावे 25 और 23 साल की दो लड़कियों को दबोच लिया। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें : हक जताने पर फांसी पर लटका दिया, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : आपके Phone में भी होती है Internet और Network की दिक्कत, तो करें ये काम…
इसे भी पढ़ें : कल और परसो बैंक का है काम तो जरूर पढ़ें यह खबर, नहीं तो…
इसे भी पढ़ें : भक्तों को बड़ी सौगात, 30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
इसे भी पढ़ें : … और पुलिस का भी माथा ठनक गया, देखें वीडियो..
इसे भी पढ़ें : 32 मिनट में 3 खूंखार को मार गिराया “PUMA-02”, देखें वीडियो…












