बेगूसराय : सिपाही भर्ती परीक्षा में पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने के आरोप में 13 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। चार आरोपियों को चोरी करने के इल्जाम में एग्जाम से निष्कासित कर दिया गया। एग्जाम के लिए बिहार के बेगूसराय में 15 केंद्र बनाए गए थे। जहां करीब 14000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
यह परीक्षा केंद्रीय चयन परिषद की ओर से आयोजित की गई थी। डीएसपी मुख्यालय निशित प्रिया ने मीडिया को बताया कि इन सभी परीक्षार्थियों के द्वारा दोनों ही पालियों में ब्लूटूथ के माध्यम से चोरी की जा रही थी। संदेह होने पर इनकी जांच की गई। जिसमें सभी रंगेहाथ पकड़े गये। जांच के क्रम में कुछ अभ्यर्थियों के शर्ट के अंदर ब्लूटूथ मिला तो कुछ मास्क में छुपाकर रखे थे। इस परीक्षा के लिए जिला प्रशासन के द्वारा मजिस्ट्रेट सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल की नियुक्ति की गई थी। परीक्षा की पहली पाली में जहां सात मुन्ना भाई को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी पाली में 6 परीक्षार्थी को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
शहर के रिवर वैली स्कूल में बने परीक्षा केंद्र से 5 परीक्षार्थी, एमआरजेडी कॉलेज से 3 परीक्षार्थी, सेंट पॉल स्कूल केंद्र से 4 और एसएसबीएस कॉलेज से 1 परीक्षार्थी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सभी से पुलिस पूछताछ कर गिरोह के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।
इसे भी पढ़ें : हक जताने पर फांसी पर लटका दिया, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : आपके Phone में भी होती है Internet और Network की दिक्कत, तो करें ये काम…
इसे भी पढ़ें : कल और परसो बैंक का है काम तो जरूर पढ़ें यह खबर, नहीं तो…
इसे भी पढ़ें : भक्तों को बड़ी सौगात, 30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
इसे भी पढ़ें : … और पुलिस का भी माथा ठनक गया, देखें वीडियो..
इसे भी पढ़ें : 32 मिनट में 3 खूंखार को मार गिराया “PUMA-02”, देखें वीडियो…




