spot_img
spot_img

32 मिनट में 3 खूंखार को मार गिराया “PUMA-02”, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi/Latehar (Pawan/Rajesh) : TPC के तीन खूंखार उग्रवादियों को पुलिस ने आज मार गिराया। मुठभेड़ में ढेर हुये उग्रवादियों में सबजोनल कमांडर, एरिया कमांडर और एक दस्‍ता का सदस्‍य है। वहीं मुठभेड़ में कई उग्रवादियों को गोलियां भी लगी है। पुलिस जख्‍मी उग्रवादियों को खोज निकालने की दिशा में काम कर रही है। पुलिस ने अपने इस ऑपरेशन का नाम PUMA-02 रखा। यह मुठभेड़ लातेहार के पोचरा पंचायत के हेसलबार के कौवाखाड़ गांव में हुई। दोनों ओर से लगभग 200 राउंड गोलियां चली। पूरा इलाका गोलियों की गूंज से थर्रा उठा। झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्‍हा ने उग्रवाद और अपराध के उठते फन को कुचल देने का मन बनाया है। धीर गंभीर तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी नीरज सिन्‍हा ने जब डीजीपी की कमान संभाली तब उन्‍होंने कोई लंबी चौड़ी बातें नहीं कही। बस इतना कहा… उग्रवाद और संगठित गिरोह का खात्‍मा कर देना है। नतीजा अबतक कई उग्रवादी और अपराधी मारे गये। कई डर से सरेंडर कर चुके। वहीं, कईयों को सलाखों के पीछे डाला गया।

लातेहार के एसपी अंजनी अंजन को गुप्‍त सूचना मिली थी कि टीपीसी के बड़े उग्रवादी राकेश गंझू उर्फ राकेश भोक्‍ता उर्फ विराज, राजेश उरांव, जितेंद्र यादव और नथुनी दस्‍ते का इलाके में मूवमेंट है। मिली सूचना पर झारखंड जगुआर के एजी-09 और जिला बल के सैट-06 को मिलाकर ऑपरेशन शुरू किया गया। ऑपरेशन का नाम दिया गया PUMA-02 । आधे घंटे के अंतराल के अंदर 3 बड़े उग्रवादियों को पुलिस ने मार गिराया। आशंका है कि मारे गये उग्रवादियों में जितेंद्र यादव, चंचल सिंह और एक अन्य शामिल है। मुठभेड़ स्‍थल से कई हथियार और अन्‍य सामान मिले। सुनें क्‍या बोले आईजी अभियान अमोल वेणुकांत होमकर।

इसे भी पढ़ें : पूर्व DSP के निधन पर क्या बोल गये सीएम हेमंत सोरेन, देखिये

इसे भी पढ़ें : जल्‍द अमीर बनने और धाक जमाने के चक्‍कर में क्‍या कर डाला… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जंगल में घात लगायी पुलिस ने क्या कर डाला, देखिये

इसे भी पढ़ें : धरा गया उग्रवादी अरविंद, उगले कई राज

इसे भी पढ़ें : AJSU से वरीय उपाध्यक्ष को सरेराह मारी गोली, फिर…

इसे भी पढ़ें : हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, चंद मिनटों में कैसे खाक हो गया पूरा तेल डिपो, देखें…

इसे भी पढ़ें : महंगाई की मार : पैरासिटामोल सहित 800 दवाओं के चुकाने होंगे इतने प्रतिशत ज्यादा दाम

इसे भी पढ़ें : रेलवे दे रहा शानदार सुविधा!, व्रत रखने वालों के लिए उठाया यह कदम

इसे भी पढ़ें : राशन कार्ड को लेकर केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान, जानिए…

इसे भी पढ़ें : बीच गंगा में जहाज का बिगड़ा बैलेंस, 10 लोग और 5 ट्रक नदी में गिरे

इसे भी पढ़ें : टॉफी खाकर चार बच्चों की मौत, खोजी कुत्ते ने पहुंचाया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...