Palamu: हक जताने पर फांसी पर लटका दिया। हरजाई निकली पत्नी के वियोग में आहें भरता मुकेश कुमार मेहता ने जब अपने हक के लिए आवाज बुलंद की तब उसे फांसी पर लटका दिया गया। गनीमत यह रही कि ऐन मौके पर बेटी आ गई और अपने बाप को बचा ली। लगभग 10 साल की बेटी निशा ने बताया कि रविवार की सुबह दो लोग उसके घर आए तब वह घर के बाहर खेल रहे अपने छोटे भाई को देखने गई थी। वापस लौटी तो देखी पिता फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं।
उनकी धड़कन चल रही थी। बेटी के शोर पर जुटे आसपास के लोगों ने मुकेश को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। मुकेश ने पुलिस को बताया कि उसे रवि पासवान और उसके भाई शशि पासवान ने फांसी पर लटकाया था। इनके पिता चंद्रदेव पासवान करीब 1 हफ्ते पहले उसकी पत्नी को लेकर भाग गया। उसकी पत्नी तीन छोटे-छोटे बच्चों की मां है। अब तक जो बातें उछलकर सामने आई उसके अनुसार चंद्रदेव पासवान का लंबे अरसे से उसकी पत्नी के साथ चक्कर हैं। दोनों अक्सर चोरी-छिपे मिलाजुला भी करते थे। इस पर जब मुकेश ने एतराज जताना शुरू किया, तो दोनों घरवालों में झगड़ा शुरू हो गया। उसने अपनी पत्नी को बहुत समझाया बुझाया,लेकिन उस पर इश्क का भूत सवार था। नतीजा, वह चंद्रदेव के साथ भाग गई। चंद्रदेव भी शादीशुदा है और वह उम्र में उससे काफी बड़ा है। इल्जाम है कि मुकेश को फांसी के फंदे पर लटकाने वाले रवि और शशि फरार चंद्रदेव के बेटे हैं। यह सनसनीखेज वारदात पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव की है।
इसे भी पढ़ें : शेरघाटी में जुटान होता है सौदागरों का, देखें कौन है हथियार सप्लायर…
इसे भी पढ़ें : छह माह पहले ही बना लिया था खरतनाक इरादा, 18 मार्च को क्या कर डाला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरेराह दबंग ट्रांसपोर्टर को गोलियों से भूना, देखें कैसे….
इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…















