Kohramlive : वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया। वर्ल्ड कप में यह इंग्लैंड की चौथी हार है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवर में 156 रन ही बना सके, वहीं श्रीलंका ने 25.4 ओवर में दो विकेट खोकर 160 रन बना कर मैच आठ विकेट से अपने नाम किया। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की। डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ने तेज शुरुआत कर पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। मलान 28 रन बनाकर एंजेलो मैथ्यूज का शिकार बने। बेयरस्टो को 30 रन के स्कोर पर कसून रजिता ने आउट किया। हालांकि, इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। कप्तान बटलर 8 और लिविंगस्टोन 1 रन बनाकर आउट हो गये, वहीं, जो रूट 3 रन बनाकर रन आउट हो गये। इंग्लैंड के बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर विकेट गंवाते चले गये। मोईन अली 15, क्रिस वोक्स 0 और आदिल राशिद 2 रन बनाकर आउट हुये। बेन स्टोक्स भी 43 रन के बनाकर चलते बने। अंत में मार्क वुड भी 5 रन बनाकर आउट हो गये। विली 14 रन बनाकर नाबाद रहे। राशिद ने अपनी लापरवाही से विकेट गंवाया। श्रीलंका के लिए लहिरू कुमारा ने 3 विकेट झटके, वहीं कसून रजिता और एंजेलो मैथ्यूज को दो-दो विकेट मिले। तीक्ष्णा ने एक विकेट हासिल किया।
इधर, दूसरी पारी में खेलने उतरे श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं थी। कुसल परेरा 4 रन बनाकर आउट हो गये। इसके बाद कुसल मेंडिस भी 11 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गये। 23 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में आई श्रीलंका को संभाला पथुम निसांका और सदीर समरविक्रमा ने। दोनों ने शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। निसांका 77 रन और सदीरा 65 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए दोनों विकेट डेविड विली ने लिये।
इसे भी पढ़ें : 10 नवम्बर को धनतेरस, दिवाली कब… जानें
इसे भी पढ़ें : कनाडा के लिये वीजा सेवा शुरू… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में बेहतरीन से बेहतरीन दुर्गा पूजा पंडाल… देखें LIVE
इसे भी पढ़ें : दो भाईयों के झगड़े में मासूम बेटी की जान चली गई…
इसे भी पढ़ें : 6 बच्चों के बाप को मारा इतना छुरा कि…
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के बेलिबोधनवाला घाट पर मची चीख चित्कार… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : ‘अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट बन गया काल, कुसुम फंदे पर लटकी मिली’… जानें
इसे भी पढ़ें : ‘प्रणाम भईया’ नहीं बोलने पर मार दी थी गोली, पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बॉडीगार्ड को लगी गोली, जितनी जुबां, उतनी बातें… जानें
इसे भी पढ़ें : भाभी से नाजायज रिश्ता, कांटा बने भाई का कर दिया काम तमाम… जानें
इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘ए राजा! तुम कहां हो, तेरी मां पुकार रही है’… देखिये रूह कंपाने वाला वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची की इंद्राणी रॉय के माथे सजा मुकुट, मिसेज क्वीन का मिला ताज… देखें वीडियो














