spot_img

शर्मनाक ! ICU में भर्ती कोरोना मरीज से रेप का प्रयास, बेटी देखने आई तो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

BIHAR : कोरोना संकट की तबाही के बीच बेहद शर्मनाक कृत्य। यह मामला बिहार की राजधानी पटना के बेली रोड पर स्थित एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल से आया है। हॉस्पिटल में काम करने वाले 4-5 स्टाफ पर  बेहद गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि पिछले 15 दिनों से वहां एडमिट महिला कोरोना मरीज के साथ रेप का घिनौना प्रयास किया गया है। महिला को रस्सी के जरिये बेड से बांधा भी गया था। 45 वर्षीय महिला मरीज पिछले कई दिनों से हॉस्पिटल के ICU में भर्ती है।

इसे भी पढ़ें : बिना E-Pass पकड़ाए तो लगेगा जुर्माना, पहले दिन 392 का कटा चालान

बेटी ने बनाए दो अलग-अलग वीडियो

यह बात तब सामने आई, जब सोमवार को उनकी बेटी देखने के लिए वहां पहुंची। महिला के साथ रेप की कोशिश का आरोप बेटी ने ही लगाया है। बेटी ने दो अलग-अलग वीडियो भी बनाए। ICU के अंदर बनाए गए उस वीडियो में बेटी ने अपने मां से सवाल भी पूछा कि क्या तुम्हारे साथ कुछ गलत हुआ है और कब हुआ? इस पर महिला ने जवाब दिया कल रात को। बेटी ने फिर पूछा कि कब हुआ, मेरे जाने के बाद? इस पर वो सही से जवाब नहीं दे पाईं।

इसे भी पढ़ें : धनबाद की आरुषि वंदना बनी NSUI सोशल मीडिया की राष्ट्रीय संयोजक


हॉस्पिटल स्टाफ ने बताया मानसिक रूप से बीमार

बेटी का कहना है कि जब सोमवार को वह ICU के अंदर पहुंची तो उसकी मां के हाथ-पैर बंधे हुए थे। जब वहां मौजूद हॉस्पिटल के स्टाफ और डॉक्टर से बात की गई कि उनकी मां क्यों बांध कर रखा गया है, तो इस पर अजीब सा जवाब दिया गया। उनकी मानसिक स्थिति खराब बताई गई। जबकि ऐसा नहीं है। सवाल पूछने पर उसका जवाब भी मां दे रही है।

इसे भी पढ़ें : टीवी देखने के दौरान गिरा छत का हिस्सा, और हो गया ये…

लिखित शिकायत अब तक नहीं, फिर भी जांच को पहुंची पुलिस

महिला मरीज के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है। महिला राजधानी के ही एक इलाके की रहने वाली है। कोरोना पॉजिटिव और दूसरी परेशानियां होने के बाद उन्हें बेली रोड के बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। महिला मरीज के साथ गलत काम होने की जानकारी पटना पुलिस को भी हुई। शास्त्रीनगर के थानेदार रामशंकर सिंह के अनुसार किसी ने रिटेन कंप्लेन अब तक नहीं किया है। लेकिन, मामले की जानकारी मिलते ही असलियत जानने और इसकी जांच करने के लिए महिला अफसर के साथ एक टीम को हॉस्पिटल भेजा गया है। हॉस्पिटल के CCTV को खंगाला जा रहा है। आरोप सही है या गलत, वो जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

इसे भी पढ़ें :सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...