spot_img

टीवी देखने के दौरान गिरा छत का हिस्सा, और हो गया ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

BOKARO : बोकारो के नावाडीह थाना अंतर्गत सदर गांव के बांसीबेड़ा मुहल्ला में सोमवार को एक मकान की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे में एक और तीन बच्चे जख्मी हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घर में टीवी देख रहे थे। इस घटना में दो बच्चे बाल-बाल बच गए। घायलों में गुड़िया देवी, बसंती कुमारी, प्रिया कुमारी और नीकू कुमारी का इलाज सीएचसी में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें : आप बैठिये मैं बाथरूम से आ रही हूं …और प्रेमी संग हो गई फरार, फिर पति ने किया ये…


दो बच्चों को खरोंच तक नहीं आई

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 9 बजे बबलू महतो के मकान में महिला और बच्चे टीवी देख रहे थे। इसी बीच मकान की छत का एक हिस्सा दरक कर नीचे गिर गया, जिससे महिला और तीन बच्चे जख्मी हो गए। घटना के समय मौके पर मौजूद संध्या कुमारी और राज कुमार बाल-बाल बच गए। इन दोनों को खरोंच तक नहीं आईं। घटना के समय बबलू महतो की पत्नी मोहनी देवी पास के ही जोरिया में स्नान करने गई हुई थी। हादसे की सूचना के बाद वो भागी-भागी घर पहुंची और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद लोग बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सब-रजिस्ट्रार ह’त्याकांड में 7 अरेस्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव...

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...

झारखंड को मिले चार नये सूचना आयुक्त, गवर्नर ने दिलाई शपथ

Ranchi : झारखंड को चार नये सूचना आयुक्त मिल...