रांची : आंख में सूजन, चेहरे के हिस्से का सून हो जाना, माथा में जोर का दर्द, चेहरे में कहीं भी काले धब्बे, नाक का बंद हो जाना या नाक बहना होने लगे तो तुरंत किसी भी ईएनटी डॉक्टर से मिलें। यह लक्षण है ब्लैक फंगस का। बेहद डरावना और बेमौत मर जाना। जिस आंख में फंगस होता है, उस आंख की रोशनी पहले डिम होती है और फिर धीरे-धीरे चली जाती है। फंगस इतना घातक है कि जहां होता है उस पार्ट को ऐसा बर्बाद करता है कि उसे सर्जरी कर शरीर से अलग करने की नौबत आ जाती है। यह फंगस चेहरे के किसी भी भाग में हो सकता है। यह फंगस नाक और मुंह के जरिये ही अंदर घुसता है और सबसे ज्यादा आंख को डैमेज करता है। यह फंगस इतना खतरनाक है कि ब्रेन तक को डैमेज कर सकता है।
इसे भी पढ़ें :फॉर्च्यूनर गाड़ी बन गया जी का जंजाल, दोस्त ही बन गए जानी दुश्मन
ब्लैक फंगस से पीड़ित को बमुश्किल केवल सात से आठ दिन का समय मिलता है। समय रहते अगर आप नहीं जागे तो जान तक जा सकती है। इसका एक मात्र उपाय है सर्जरी। इम्यूनिटी बढ़ाकर और शुगर को कंट्रोल कर इस रोग से बचा जा सकता है। सर्जरी में अनुमानित खर्च 4 लाख रुपये से ज्यादा है।
कोरोना से पीड़ित लोगों को ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। आईये देखें ब्लैक फंगस के शिकार मरीजों का हाल-ए-सूरत और उनकी गाथा उन्हीं की जुबां। इस रोग से कैसे बचें, बता रहे हैं ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ अभिषेक रामाधीन…
इसे भी पढ़ें :पलामू में बिना मास्क घूमने वालाें को पुलिस ने पकड़ा, कराई उठक-बैठक










