spot_img

बिना E-Pass पकड़ाए तो लगेगा जुर्माना, पहले दिन 392 का कटा चालान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को 27 मई की सुबह 6:00 बजे तक बढ़ा दिया है। इसको लेकर सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की। जिसमें कहा गया कि जिन्हें भी जरूरी काम से निकलना है वह ई-पास लेकर निकले। बिना ई-पास वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पहले दिन 392 लोगों को पकड़ा गया और उनसे ₹192000 रुपये जुर्माना वसूला गया।

इसे भी पढ़ें : आप बैठिये मैं बाथरूम से आ रही हूं …और प्रेमी संग हो गई फरार, फिर पति ने किया ये…

पूरे दिन ई-पास का सर्वर डाउन रहा। लोग पास बनाने के लिए परेशान होते रहे, कंप्यूटर पर टकटकी लगाए बैठे रहे। मगर साइट खुला ही नहीं, मजबूरी में कई लोग बिना पास के ही निकले और पुलिस ने उन्हें पकड़ कर जुर्माना ठोक दिया। कई ऐसे लोग भी बिना पास के निकले जो पुलिस के सामने तरह-तरह के बहाने बनाते नजर आए। पहले दिन राजधानी रांची में कोरोना गाइडलाइन उल्‍लंघन के 65 मामले सामने आए। बिना मास्‍क के घूम रहे 320 लोगों से ₹160000 जुर्माना वसूला गया। वहीं राज्य के विभिन्न जिलों की बात करें तो बिना मास्क के 911 और कोरोना गाइडलाइन उल्‍लंघन के 844 मामले सामने आए। पुलिस ने ₹371260 जुर्माना रुपये जुर्माना वसूला। साथ ही 9 लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई। चतरा जिले में दो दुकानों को सील भी किया गया। दुमका में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें :शादी में शरीक होने के ल‍िए पहले क‍िया हाईवोल्टेज ड्रामा, फिर भी बात नहीं बनी तो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...