धनबाद : कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय चेयरमैन आदित्य भगत एवं राष्ट्रीय इंचार्ज हर्ष बिसारिया और आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक की लिस्ट जारी की। धनबाद की आरुषि वंदना को राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। पूरे देश से 12 लोगों का चयन किया गया है।
इसे भी पढ़ें : TMC नेताओं की गिरफ्तारी से भड़की CM Mamta, CBI दफ्तर पहुंच कही ये बात…
पूरे देश से चयनित लिस्ट में एक मात्र महिला झारखंड धनबाद की आरुषि वंदना को स्थान दिया गया है। यहां याद दिला दें कि झारखंड की कांग्रेस एनएसयूआई में वंदना 9 सालों से काम कर रही है। लगातार सोशल मीडिया में अपना योगदान देती आईं हैं। इनके काम और मेहनत को देखते हुए इन्हें राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया।
बता दें कि धनबाद की रहने वाली आरुषि वंदना अभी रांची यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की पढ़ाई कर रही है। इनके पिता का नाम अभय सिंह है, जो धनबाद में बिल्डर हैं। पिता का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। जो आज पूरे देश में मेरा नाम कर रही है। इस लॉकडाउन में आरुषि वंदना एवं टीम के द्वारा सैकड़ों लोगों की जान बचाई गयी है एवं मदद पहुंचाई गयी है।
इसे भी पढ़ें : बिना E-Pass पकड़ाए तो लगेगा जुर्माना, पहले दिन 392 का कटा चालान
वंदना को झारखंड सरकार के वित्त मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय,खिजरी विधायक राजेश कच्छप, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने बधाई और आशीर्वाद दिया है।
इसे भी पढ़ें :आप बैठिये मैं बाथरूम से आ रही हूं …और प्रेमी संग हो गई फरार, फिर पति ने किया ये…






