कोहराम लाइव डेस्क : अमीरों की सूची में Second place पर फिसले मस्क, बेजॉस फिर नंबर वन : कुछ ही दिन पहले विश्व के सबसे अमीर बने एलन मस्क कुछ ही दिन नीचे फिसल गए। एक दिन में एसेट में करीब 14 अरब अमेरिकी डॉलर की गिरावट के बाद वह दूसरे स्थान पर खिसक चुके हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी Tesla के फाउंडर अरबपति एलन मस्क अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। पहले स्थान पर फिर से एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजॉस काबिज हो गए हैं।
टेस्ला के शेयरों में 8 फीसदी की गिरावट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को टेस्ला के शेयरों में करीब 8 फीसदी की गिरावट आ गई। इसकी वजह से मस्क का नेटवर्थ घटकर 176.2 अरब अमेरिकी डॉलर ही रह गया।
इसे भी पढ़ें :सनकी जवान ने पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, और फिर…
बेजॉस से 6 अरब डॉलर पीछे मस्क
एलन मस्क अब बेजॉस से 6 अरब डॉलर पीछे हैं। जेफ बेजॉस का नेटवर्थ अब 182.1 अरब डॉलर है और अब वह फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हो गए हैं। सोमवार को जेफ बेजॉस की कंपनी एमेजॉन के शेयर में भी 2 फीसदी की गिरावट आई और उनके नेटवर्थ में 3.6 अरब डॉलर की कमी देखी गई।
इसे भी पढ़ें :Badminton Star साइना नेहवाल भी Corona Positive
Second place से पहले पिछले हफ्ते मिला था ताज
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पिछले हफ्ते गुरुवार को दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे। उन्होंने एमेजॉन के जेफ बेजॉस को पछाड़ दिया था। एलन मस्क की नेटवर्थ बढ़कर 188 बिलियन यूएस डॉलर से अधिक हो गई, जो कि एमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजॉस की नेटवर्थ 187 बिलियन यूएस डॉलर से एक बिलियन डॉलर ज्यादा रही।
इसे भी पढ़ें :Patratu Dam में हाथ-पैर बंधा मेडिकल की छात्रा का मिला शव
इसे भी पढ़ें :…और जहरीली शराब ने ले ली 10 की जान, कई बीमार








