रांची : ओरमांझी में युवती की मिली सिर कटी लाश के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्लू के आधार पर पुलिस ने चंदवे Railway ट्रैक के पास स्थित खेत से युवती का कटा हुआ सिर बरामद किया है। शव पर भरपूर मात्रा में नमक भी डाल दिया गया था। संदेही गुनहगार शेख बेलाल की पत्नी, बेटी और बेटे की निशानदेही गोटेगांव के एक युवक ने आरोपियों के बारे में ओरमांझी थाना प्रभारी को जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
Railway ट्रैक के पास खेत में हुई खोदाई, पूछताछ में उगले राज
सोमवार की रात तीनों से कड़ाई से पूछताछ हुई जिसमें उन्होंने सभी राज उगल दिये। वहीं हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त बिलाल शेख अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें : Patratu Dam में हाथ-पैर बंधा मेडिकल की छात्रा का मिला शव
16 टीमें बनाई गई थीं
युवती के सिर को ढूंढ निकालने के लिए रांची पुलिस की 16 टीमें लगाई गयी थीं। रांची प्रक्षेत्र के आईजी अखिलेश कुमार झा, सीनियर एसपी सुरेंद्र कुमार झा, रूरल एसपी मो नौशाद आलम पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
बता दें कि ओरमांझी में 3 जनवरी को युवती की सिर कटी लाश मिली थी। इसके बाद राजधानी में खूब बवाल हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने सीएम के काफिले काफिले पर भी हमला किया था। डीजीपी ने इस घटना को चुनौती के तौर पर स्वीकार किया और पुलिस ने वारदात के असली गुनहगार को बेनकाब कर दिया।
इसे भी पढ़ें : Badminton Star साइना नेहवाल भी Corona Positive







