Kohramlive : एक तरफ जहां महंगाई आम आदमी की जेब ढीली कर रहा है, इसी बीच एक अच्छी खबर यूपी से सामने आ रही है। अब बिजली बिल के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली नहीं करनी पड़ेगी। दरअसल, यूपी सरकार ने गांव और शहरों के लिए नए स्लैब रेट का ऐलान किया है। नए दरों के लागू होने से अब प्रति यूनिट 7 रुपये का स्लैब भी अब खत्म हो गया है। शहरी उपभोक्ताओं को इससे खासी राहत मिलेगी। सरकार द्वारा जारी की गई नई दरों की बात करें तो शहरी उपभोक्ताओं के लिए शून्य से 100 यूनिट तक ₹5.50 प्रति यूनिट, 101 से 150 यूनिट तक ₹5.50 प्रति यूनिट, 151 से 300 यूनिट तक प्रति यूनिट ₹6.00 और 300 यूनिट के ऊपर ₹6.50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से दरें निर्धारित की गई हैं। जबकि शहरों में घरेलू बीपीएल परिवारों को 100 यूनिट तक प्रति यूनिट 3.00 रुपये के हिसाब से बिल देना होगा।
बीपीएल परिवारों को इतना बिल चुकाना होगा
इसी तरह, ग्रामीण उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक के लिए 3.35 रुपये प्रति यूनट, 101-150 यूनिट तक के लिए 3.85 रुपये प्रति यूनिट, 151 से 300 यूनिट तक के लिए 5 रुपये प्रति यूनिट और 300 से ऊपर यूनिट होने पर प्रति यूनिट के लिए 5.50 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि, ग्रामीण घरेलू बीपीएल परिवारों को 100 यूनिट तक तीन रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल चुकाना होगा। ग्रेटर नोएडा में बिजली दरों में करीब 10 फीसदी की कमी की गई है।
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष ने कही ये बात
नई बिजली दरों के संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि नियामक आयोग ने उपभोक्ता परिषद की ज्यादातर मांगों को मान लिया है। जिस प्रकार नोएडा पावर कंपनी के क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 10% की कमी की गई है उसी प्रकार पॉवर कार्पोरेशन द्वारा नियामक आयोग में उपभोक्ताओं के निकल रहे ₹22,045 करोड़ पर अपीलेट ट्रिब्यूनल में मुकदमा दाखिल करने का शपथ पत्र दिया गया होता तो बिजली दरों में भारी कमी होती, लेकिन उपभोक्ता परिषद की यह सबसे बड़ी जीत है कि उत्तर प्रदेश में उपभोक्ताओं के निकल रहे सरप्लस पर नोएडा पॉवर कंपनी में बिजली दरें कम करके आगे का रास्ता खोल दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : एक्शन में रांची DTO प्रवीण प्रकाश, एक दिन में वसूले 6.92 लाख, रोड टैक्स माफी का खोला ऑप्शन… देखें
इसे भी पढ़ें : अमेरिका से खेलकर लौंटी 5 हॉकी महिला खिलाड़ी, सीएम हेमंत सोरेन ने सराहा
इसे भी पढ़ें :डायन करार देकर जेठानी का किया यह हाल… देखें
इसे भी पढ़ें :एक ही परिवार के चार सदस्यों की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप
इसे भी पढ़ें :कानून के पहरेदार को आखिर किसने डंसा, ठनक गया है SSP का माथा… देखें वीडियो












