spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अमेरिका से खेलकर लौंटी 5 हॉकी महिला खिलाड़ी, सीएम हेमंत सोरेन ने सराहा

Date:

spot_img
spot_img

RANCHI : CM हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पिछले महीने अमेरिका में आयोजित खेल एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में हिस्सा लेकर झारखंड वापस लौटीं 5 महिला हॉकी खिलाड़ी पुण्डी सारू, जूही कुमारी, प्रियंका कुमारी, हेनरिता टोप्पो और पूर्णिमा नेती ने मुलाकात की। सभी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अमेरिका दौरे के अनुभवों को साझा किया तथा मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। सभी खिलाड़ियों में मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मौके पर मुख्यमंत्री ने इन पांचों हॉकी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।

झारखंड के खिलाड़ियों को प्लेटफार्म उपलब्ध करा रही हमारी सरकार

मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों को प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का कार्य हमारी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सभी खेल की संभावनाओं को निरंतर ऊपर लाने का काम किया जा रहा है। राज्य को ‘खेल शक्ति’ के रूप में आगे ले जाना है। नई खेल पॉलिसी के तहत खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान और उनके हुनर को निखारने के लिए विशेष पहल किया जा रहा है। खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज खुशी महसूस हो रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर हमारी बच्चियां अपने हुनर का प्रदर्शन अमेरिका जैसे देशों में दिखा रही हैं। झारखंड के खिलाड़ियों पर पूरे देश को नाज है। आप सभी खिलाड़ियों का उत्साह ये बताने के लिए ये काफी है कि आने वाले दिनों में खेल के क्षेत्र में झारखंड बहुत आगे बढ़ेगा। मौके पर सभी महिला खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष 3 सप्ताह के अमेरिका दौरे की यादें और अनुभवों को साझा किया। सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आयीं। इस अवसर पर यू.एस. काउंसलेट कोलकाता भी मौजूद रहे।

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  राजीव अरुण एक्का, झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ राखाल चंद्र बेसरा, शक्ति वाहिनी संस्थान के ऋषि कांत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : लालू यादव को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी

इसे भी पढ़ें :CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.40% स्टूडेंट्स पास

इसे भी पढ़ें :CBSE 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, ये बनी टॉपर…

इसे भी पढ़ें :राजधानी के बाद गुमला में पशु तस्करों ने दिखाई हिमाकत… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :“फ्लाइट में बम है”… सुनते ही क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें

इसे भी पढ़ें :ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों का जोरदार विरोध प्रदर्शन

इसे भी पढ़ें :खुशियों के मारे झूम उठा आदिवासी समाज… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :दो करोड़ रंगदारी मांगने वाले मोस्ट वांटेड आखिर आ ही गया…

इसे भी पढ़ें :बाप या जल्लाद … देखें

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...