Ranchi : रांची के DTO प्रवीण प्रकाश आज एक्शन में नजर आये। आज यानी 22 जुलाई को कई इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। भोर के पांच बजे से शाम के चार बजे तक रातू, दलादली, पंडरा और दशमफॉल इलाकों में गाड़ियों की जांच शुरू की। व्यवसायिक वाहनों के टैक्स डिफॉल्टर्स, ओवरलोडेड, पॉल्युशन परमिट तथा दो पहिया वाहनों के हेल्मेट, तीन सवारी एवं अन्य वाहन संबंधी कागजातों की जांच की गई। इस दरम्यान कुल 235 गाड़ियों की जांच की गई। DTO के साथ मौके पर डटे कर्मियों ने सभी गाड़ियों के दस्तावेजों की एक-एक कर जांच की। 62 गाड़ियों में फॉल्ट मिला। उन गाड़ियों से कुल 692765 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, जांच के दौरान तीन गाड़ियों का टैक्स फेल पाया गया। ऐसे वाहनों को जब्त कर रातू एवं दशम फॉल थाना में रखा गया है।
14 अगस्त तक रोड टैक्स माफी का ऑप्शन
यहां याद दिला दें कि परिवहन विभाग द्वारा कोविड-19 में अपरिचालित परिमटधारी बसों एवं स्कूली बसों को रोड टैक्स माफी के लिए ऑनलाइन आवेदन https//spermit.jharkhand.gov.in के माध्यम से स्वीकार किये जा रहे हैं। साथ ही झारखंड राज्य गठन के बाद से निबंधन वैध परमिटधारी व्यवसायिक वाहनों का बकाया रोड टैक्स का जुर्माना माफी के लिए भी आवेदन ऑनलाईन किये जा सकते हैं। टैक्स माफी और जुर्माना माफी आवेदन 14 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन स्वीकार किये जाएंगे। इसके बाद कोई भी आवेदन ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। साथ ही सभी गाड़ियों के मालिक को निर्देश दिया गया है कि चलाते समय सभी कागजात अप टू डेट रखें।
इसे भी पढ़ें : अमेरिका से खेलकर लौंटी 5 हॉकी महिला खिलाड़ी, सीएम हेमंत सोरेन ने सराहा
इसे भी पढ़ें : महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें
इसे भी पढ़ें : कैंपस में पेड़ लगाने पर प्रति पेड़ 5 यूनिट बिजली फ्री: CM हेमन्त सोरेन
इसे भी पढ़ें : ‘गद्दी’ आदिवासियों ने द्रौपदी मुर्मू की जीत का मनाया जश्न, कहा- बढ़ेगा हमारा मनोबल






