KohramLive : एक ही परिवार के चार सदस्यों की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतकों की पहचान जितेंद्र वाल्मीकि उसकी पत्नी निर्जला और बेटे कुलदीप, बेटी जानवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और उसके बाद चारों मृतकों की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में छानबीन में जुट गई है। घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के महाराजपुरा थाना इलाके की है।
8 दिन पहले परिवार के साथ किराये के मकान में रहने आए थे
बता दें कि महाराज को थाना इलाके में किराए से रहने वाला जितेंद्र स्कूल बस का कर्मचारी है। अभी हाल में ही उसने 8 दिन पहले महाराज पुरा गांव में अपनी पत्नी निर्जला और बेटे कुलदीप और 2 साल की बच्ची के साथ किराए पर मकान लिया। शुक्रवार शाम के वक्त एक ही कमरे में जितेंद्र बाल्मीकि पत्नी और बेटा, बेटी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।
इन चारों की लाश एक ही कमरे में मिली है।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार पति जितेंद्र द्वारा पत्नी बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या की है।जितेंद्र ने पहले पत्नी निर्जला और 2 साल की बच्ची को जहर देकर मारा है।उसके बाद बेटे कुलदीप को फांसी पर लटकाया और फिर खुद फांसी पर लटक गया है।महाराजपुरा सर्किल सीएसपी रवि भदोरिया का कहना है कि महाराजपुरा गांव में एक ही परिवार के 4 सदस्य की लाश मिली है।पुलिस ने चारों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं इस पूरे मामले की जांच और पड़ताल की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : एक्शन में रांची DTO प्रवीण प्रकाश, एक दिन में वसूले 6.92 लाख, रोड टैक्स माफी का खोला ऑप्शन… देखें
इसे भी पढ़ें : अमेरिका से खेलकर लौंटी 5 हॉकी महिला खिलाड़ी, सीएम हेमंत सोरेन ने सराहा












