spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कानून के पहरेदार को आखिर किसने डंसा, ठनक गया है SSP का माथा… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Jamshedpur (Vinod Keshri) : सबसे सेफ जोन माने जाने वाले गोलमुरी पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल सविता हेंब्रम, उसकी मां लखिया मुर्मू और बेटी गीता की मिली डेड बॉडी के पीछे छुपे राज को बेनकाब करने की खातिर SIT बनाया गया है। जमशेदपुर के नये पुलिस कप्तान प्रभात कुमार इसे चैंलेज के तौर पर लिया है। सेफ जोन में ट्रिपल मर्डर हर किसी के माथे को ठनका गया। घर के अंदर फर्श पर बिखरे खूने के धब्बे इस बात के गवाह हैं कि यह बड़का कांड है। हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी लगा दिया गया है। नक्सली हमले में पति कैलाश हेंब्रम के शहीद हो जाने के बाद सविता को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी। उसे मिली नौकरी उसके कुछ करीबी को बहुत खटक भी रहा था। वहीं सविता के जानी दुश्मन की भी टोह ली जा रही है। आखिर वह किसके निशाने पर थी। कहीं यह उसके भरोसे का खून का मामला तो नहीं। फिलहाल इसी दो बिंदु पर तफ्तीश शुरू की गई है।

दो रोज से नहीं जा रही थी ड्यूटी

महिला कांस्टेबल सविता की पोस्टिंग जमशेदपुर के SSP दफ्तर में थी। बीते दो रोज से वह अपनी ड्यूटी पर नहीं जा रही थी। बिना छुट्टी के नहीं आने पर गौर किया गया। उसके क्वार्टर में बाहर से ताला लगा हुआ था। पड़ोस में रहनेवाले एक अन्य पुलिसकर्मी ने पुलिस लाइन के सार्जेट को फोन कर बीती रात बताया कि… हुजूर सिपाही सविता के क्वार्टर के अंदर से गजब का बदबू आ रहा है। एक बार झांक लिया जाता तो बेहतर होता। यह खबर कानों कान SSP प्रभात कुमार तक पहुंची। वह खुद मौके पर पहुंचे। अपनी मौजूदगी में बाहर से लगा ताला तोड़वाया। घर के अंदर का हाल देख सबके होश उड़ गये। माथा ठनक कर रह गया। कुछ लोगों के मुख से बस इतना ही निकला, OMG! इतना भयानक कांड। सामने महिला कांस्टेबल सविता, उसकी मां और बेटी की लाशें पड़ी थी। चारों तरफ के सीन यह दर्शा रहे थे कि बड़ी सोच समझ कर किसी शातिर दिमाग की क्रूरता की यह हद है। मौके पर गोलमुरी थाने की पुलिस भी मौजूद थी। सुनें क्या बोले जमशेदपुर के SSP प्रभात कुमार…

इसे भी पढ़ें : एक्शन में रांची DTO प्रवीण प्रकाश, एक दिन में वसूले 6.92 लाख, रोड टैक्स माफी का खोला ऑप्शन… देखें

इसे भी पढ़ें : अमेरिका से खेलकर लौंटी 5 हॉकी महिला खिलाड़ी, सीएम हेमंत सोरेन ने सराहा

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: