Ranchi : शराब घोटाला के आरोपी शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी की रिमांड अवधि खत्म होने पर आज उसे ED ने कोर्ट में पेश किया। ईडी के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने योगेंद्र तिवारी से दोबारा पूछताछ करने के लिए कोर्ट से छह दिनों की रिमांड देने की इजाजत मांगी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। ईडी के स्पेशल जज पीके शर्मा की कोर्ट ने छह दिनों की रिमांड की मंजूरी दी है। मामले में अगली सुनवाई तीन नवम्बर मुकर्रर की गई है। इससे पहले ईडी की ओर से योगेंद्र तिवारी से पूछताछ करने के लिए आठ दिनों की रिमांड की मंजूरी मिली थी।
यहां याद दिला दें कि ईडी ने झारखंड में हुए शराब घोटाले में मनी लांड्रिंग के आरोप में शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को 19 अक्टूबर को देर शाम गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान ईडी के ज्यादातर सवालों को वह टालने की कोशिश करता रहा। साथ ही दस्तावेजी सबूतों को भी नकारता रहा। उसने पूछताछ के दौरान गलत जवाब देकर जांच को भटकाने की कोशिश भी की है। फिर छह दिनों तक ईडी रिमांड पर तिवारी से पूछताछ करेगी।
इसे भी पढ़ें : टक्कर इतनी भयानक कि उड़ गये परखच्चे, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : “X” यूज करने वालों के लिए बड़ी खबर… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : 51 हजार से ज्यादा घरों को PM मोदी ने दिया दिवाली गिफ्ट… जानें
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘ए राजा! तुम कहां हो, तेरी मां पुकार रही है’… देखिये रूह कंपाने वाला वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची की इंद्राणी रॉय के माथे सजा मुकुट, मिसेज क्वीन का मिला ताज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टूटे हाथ की बोली लगाई 4 लाख, यहां केवल 49 हजार में हो गया ऑपरेशन










