Palamu (Akhilesh Kumar) : मामी और भांजे की प्रेम कहानी जब जगजाहिर हो गई तब मामा ने दोनों को आजाद कर दिया, वहीं गांव के लोग दोनों को पकड़कर पास के ओपी में ले गये। दोनों ने जमाने के सामने बेखटके अपने प्यार का इजहार किया। वहीं भांजे प्रिंस ने कहा कि हिफाजत का सबसे बेहतर तरीका है कि मैं रीता की मांग सिंदूर से सजा दूं। मौके पर मौजूद रीता का पति सुबई भुइयां ने अपनी पत्नी को आजाद कर दिया। इसके बाद कुछ गांव वालों की मौजूदगी में प्रिंस ने अपनी मामी रीता की मांग में सिंदूर डाल उसे अपना जीवन साथी बना लिया। दोनों की शादी हो गई। रीता का पति परदेश में काम करता है। इसकी शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी। प्रिंस कुमार पलामू के लेस्लीगंज के ओरिया गांव का रहने वाला है। वहीं रीता पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के बिहरा गांव की रहनेवाली है।
सूत्रों के अनुसार, कुछ रोज पहले रीता की शादी सुबई भुइयां से हुई थी। सुबई का घर पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के पकरी गांव में है। शादी के बाद सुबई भुइयां कमाने के मकसद से परदेश चला गया। पत्नी गांव में ही रहती थी। इस बीच भांजा प्रिंस अपनी मामी रीता की जिंदगी में आ गया। दोनों में करीबी रिश्ते हो गये। दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। दोनों की प्रेम कहानी जब सामने आई तो दोनों की शादी करा दी गई।
इसे भी पढ़ें : स्कूल छूटते ही बच्ची झूठी कहानी गढ़ गई, पुलिस का माथा ठनका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टीम से ज्यादा खेल को बेहतर मानना महत्वपूर्ण : कप्तान सविता
इसे भी पढ़ें : वीमेंस एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी का आगाज कल रांची में
इसे भी पढ़ें : खिलाड़ियों की हिफाजत को आई चमचमाती 12 स्कॉर्पियो…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘ए राजा! तुम कहां हो, तेरी मां पुकार रही है’… देखिये रूह कंपाने वाला वीडियो






