Palamu(Akhilesh Kumar) : पलामू में तेज रफ्तार कार की पेड़ से टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। मौके पर चीख-पुकार मच गई। टाटा नेक्सन (JH03AB 1017) कार में तीन लोग सवार थे। इस घटना में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 2 बुरी तरह लहूलुहान हो गये। टक्कर की आवाज पर आसपास के लोग भी जाग गये। खबर पुलिस को दी गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना देर रात करीब 2 बजे पलामू के कजरी रेलवे स्टेशन NH 75 पर हुई। कार रंजीत शुक्ला की बताई गई।
मिली जानकारी के मुताबिक यह लोग जपला से अनुपमा यादव के प्रोग्राम देख कर कार से लौट रहे थे। कार की स्पीड काफी तेज थी। इसी क्रम में एनएच 75 पर यह एक्सीडेंट हो गया। कार में सवार रंजीत शुक्ला सिंगरा खुर्द, बिनु सिंह पांकी थाना क्षेत्र के पगार और अजय हमीदगंज के रहनेवाले बताये गये। इस एक्सीडेंट में कार का फ्रंट हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इसे भी पढ़ें : फास्ट चार्जिंग के साथ Oppo लाया धमाकेदार फोन, कीमत बस…
इसे भी पढ़ें : AUS vs NZ : 2 विकेट खोकर ऑस्ट्रेलिया ने ठोके 225 रन
इसे भी पढ़ें : गांव-टोला में विकास की लकीर खींचने की बेहतरीन कोशिश… जानें
इसे भी पढ़ें : पुलिस को देखते ही तेज की रफ्तार, धराये तो खुला बड़ा राज… जानें
इसे भी पढ़ें : 4 हजार से ज्यादा युवाओं को CM देंगे ऑफर लेटर… जानें कब
इसे भी पढ़ें : दबंगई करने वालों का रांची पुलिस ने क्या किया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो












