Ranchi : ED ने 750 करोड़ रुपये के GST घोटाले में एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। गुरुवार सुबह ED की टीमों ने रांची, कोलकाता और मुंबई में एक साथ छापेमारी की। इस बार निशाने पर हैं शिव कुमार देवड़ा गिरोह से जुड़े कारोबारी और फर्जी बिलिंग से जुड़े लोग।
रांची में छह जगहों पर रेड, पीपी कंपाउंड भी शामिल
राजधानी रांची में ED की टीम ने एक साथ छह अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। इनमें पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट का एक फ्लैट भी शामिल है। टीमों ने संदिग्ध दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डाटा जब्त करने की कार्रवाई शुरू की है।
देवड़ा और अग्रवाल पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
इस घोटाले की पहली बड़ी कार्रवाई जून में हुई थी, जब कोलकाता से शिव कुमार देवड़ा और जमशेदपुर से अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया को ED ने अरेस्ट किया था। पूछताछ में फर्जी कंपनियों के जरिये हजारों करोड़ की बिलिंग कर सरकार को चूना लगाने की परतें खुलीं।
Ranchi, Jharkhand: The Enforcement Directorate is conducting raids at eight locations in Ranchi and Seraikela, in connection with a GST scam and money laundering case linked to businessman Kreet Thakkar pic.twitter.com/SQkbpkfKhD
— IANS (@ians_india) August 7, 2025
इसे भी पढ़ें : ट्रंप के टैरिफ वार पर भारत का करारा जबाव
इसे भी पढ़ें :नवनियुक्त विद्यालय सचिव राजदेव यादव का भव्य स्वागत
इसे भी पढ़ें :CM ने दस कर्म दिवस की तैयारियों का लिया जायजा, ग्रामीणों से जानी परंपरा…
इसे भी पढ़ें :अमेरिका ने भारत पर और 25% लगाया टैरिफ, ट्रंप ने किये साइन






