spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अमेरिका ने भारत पर और 25% लगाया टैरिफ, ट्रंप ने किये साइन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन करते हुये भारत से अमेरिका में आयात होने वाले उत्पादों पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाने का ऐलान किया है। यह आदेश 27 अगस्त से लागू होगा। इससे पहले 30 जुलाई को उन्होंने 25% टैरिफ की घोषणा की थी। यानी अब कुल मिलाकर भारत पर 50% आयात शुल्क लगेगा।

क्यों लगाया गया ये टैरिफ?

ट्रम्प प्रशासन का आरोप है कि भारत लगातार रूस से क्रूड ऑयल खरीद रहा है जिससे यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस को आर्थिक मदद मिल रही है। कार्यकारी आदेश में साफ तौर पर लिखा गया है कि भारत “प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी तेल आयात कर रहा है”, इसलिए अमेरिकी बाजार में दाखिल होने वाले भारतीय सामान पर यह अतिरिक्त कर लगाया जायेगा।

क्या है छूट प्रावधान?

  • जिन सामानों की खेप पहले से समुद्र में है, उन्हें अस्थायी राहत मिलेगी
  • यदि कोई माल एक तय तारीख से पहले अमेरिका पहुंच जाता है, तो उस पर नयी दरें नहीं लगेंगी

फार्मा सेक्टर पर भी सख्ती की चेतावनी

इससे एक दिन पहले ट्रम्प ने भारतीय फार्मास्युटिकल उत्पादों पर 250% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। उनका कहना है कि वे शुरुआत में छोटा टैक्स लगायेंगे। लेकिन 1–1.5 साल में इसे बढ़ाकर 150% और अंततः 250% तक कर देंगे, जिससे अमेरिका ‘दवाओं के लिए भारत पर निर्भर’ न रहे।

भारतीय दवा निर्यात पर मंडरा रहा खतरा

  • 2025 में अमेरिका को भारत का फार्मा निर्यात ➝ $7.5 अरब (₹65,000 करोड़)
  • अमेरिका में उपयोग होने वाली 40% जेनेरिक दवाइयां भारत से आती हैं

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

Gemini Weekly Horoscope || मिथुन साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह मनचाही सफलता...