spot_img

नवनियुक्त विद्यालय सचिव राजदेव यादव का भव्य स्वागत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण प्रखंड के बसरिया स्थित डॉ. बसंत नारायण सिंह उच्च विद्यालय में नवनियुक्त विद्यालय सचिव राजदेव यादव का बुधवार को भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक अशोक रजक के नेतृत्व में विद्यालय परिवार ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया मंजू देवी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जिनका विद्यालय की ओर से सम्मान किया गया।

विद्यालय को बनाया जायेगा आदर्श शिक्षण केंद्र: सचिव यादव

अपने प्रेरणात्मक संबोधन में सचिव राजदेव यादव ने कहा कि विद्यालय समाज की रीढ़ होता है और अनुशासन उसकी आत्मा। उन्होंने कहा कि वे शिक्षकों और छात्रों के सहयोग से विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाना चाहते हैं जहां बच्चे आत्मविश्वास के साथ शिक्षा ग्रहण करें और विद्यालय अनुशासन, स्वच्छता व समयबद्धता के लिए जाना जाये। उन्होंने चेताया कि भविष्य में विद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों या अतिथि सत्कार आदि का खर्च पंचायत निधि से नहीं लिया जायेगा।

मुखिया मंजू देवी ने दिया पूर्ण सहयोग का भरोसा

मुखिया मंजू देवी ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुये कहा कि पंचायत का हर बच्चा शिक्षित हो और आगे बढ़े — यही उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विद्यालय में स्वच्छता, पेयजल और आधारभूत सुविधाएं मजबूत करने के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण-संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के अंत में सचिव राजदेव यादव ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पहल की उपस्थित ग्रामीणों ने सराहना की और इसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि, पदाधिकारी, शिक्षकगण व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। विद्यालय परिवार ने आशा जताई कि सचिव व पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से विद्यालय नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगा।

इसे भी पढ़ें : PLFI सुप्रीमो मार्टिन केरकेटा का कैसे हुआ ए’नकाउंटर, बता गये SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गांव ने झुककर किया सलाम, लोग ये बोल गये…

इसे भी पढ़ें : दूसरी शादी की चाह रखने वाला रिटायर्ड फौजी ये कर गया…

 

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।