spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

ट्रंप के टैरिफ वार पर भारत का करारा जबाव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर कुल 50% आयात शुल्क लगाने के फैसले पर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह “अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण” है कि अमेरिका ने ऐसे कदमों के लिए भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाया है, जिसे कई अन्य देश भी अपने राष्ट्रीय हित में उठा रहे हैं। उन्होंने कहा “हम मानते हैं कि यह निर्णय अनुचित और अविवेकपूर्ण है। भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठायेगा। हमारा ऊर्जा आयात बाज़ार-आधारित है और इसका उद्देश्य देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है।”

क्या है मामला?

बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीद जारी रखने के चलते भारतीय वस्तुओं पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिये। इससे पहले ही भारतीय सामान पर अमेरिका द्वारा 25% टैरिफ लगाया जा चुका था यानी अब कुल मिलाकर 50% तक आयात शुल्क देना होगा।

टैरिफ कब से लागू होगा?

  • पहला चरण का शुल्क – 7 अगस्त से प्रभावी
  • अतिरिक्त 25% शुल्क – 21 दिन बाद से लागू

ट्रंप का कहना है कि रूस भारत को सस्ता तेल बेचकर यूक्रेन युद्ध की फंडिंग कर रहा है, और भारत को अपनी नीति में बदलाव करना चाहिये।

Image

इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही बाहुबली अनंत सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...