Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने बुधवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में ग्रामीणों के साथ दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पारंपरिक अंतिम अनुष्ठानों तीन नहान, दस कर्म और श्राद्ध कर्म की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर गांववासियों ने मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय परंपराओं से जुड़े अपने अनुभव साझा किये और परंपरा के अनुरूप अनुष्ठानों के आयोजन को लेकर सुझाव दिये। मुख्यमंत्री ने ‘दस कर्म’ दिवस की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुये अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। ग्रामीणों ने गुरुजी को याद करते हुये उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करने की कामना की।










