बिहार : बिहार के कटिहार से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक संकी पति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों को जिंदा जलाकर मार डाला। इतना ही नहीं आरोपी पति ने तीनों को आग के हवाले करने के बाद दरवाजा बंद कर बाहर निकल गया। महिला और उसके बच्चे मदद के लिए चीखते-चिल्लाते रहे मगर जालिम पति का कलेजा तक नहीं कांपा और कुछ ही देर में तीनों ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें : Horoscope 25 March 2021: इन तीन राशि के लोग को हानि होने की है बड़ी संभावना…
ये घटना कटिहार के प्राणपुर ब्लॉक के लाभा गांव की है। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे महिला अपनी 2 बेटी के साथ सो रही थी, तभी उसके पति मो. ताहिर ने तीनों के शरीर पर केरोसीन तेल छिड़क दिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक ताहिर ने तीनों को आग के हवाले कर दिया था। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इसे भी पढ़ें : होली से पहले पटना में शुरू हो जाएगा आर ब्लॉक-जीपीओ फ्लाईओवर
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मो. ताहिर और उसकी मां हदीसन खातून को गिरफ्तार कर लिया गया है। ताहिर की मानसिक हालत की भी जांच की जा रही है। घरेलू विवाद में वारदात की बात सामने आ रही है। पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : लालपुर में भाई ने बहन को पत्थर से कूचकर मार डाला
इसे भी पढ़ें : 25 March: दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…






