spot_img
spot_img

25 March: दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

नामांकन दाखिल करेंगे हफीजुल अंसारी

मधुपुर उपचुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार हफीजुल हसन आज नामांकन दाखिल करेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी नामांकन के दौरान शामिल हो सकते हैं.

रांची नगर निगम परिषद की बैठक

आज रांची नगर निगम परिषद की बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी. बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए प्रस्तावित बजट को पारित किया जाएगा.

कोडरमा में एनएच की जर्जर हालत पर हाईकोर्ट में सुनवाई

कोडरमा में एनएच की जर्जर हालत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. 19 फरवरी को हुई पिछली सुनवाई में एनएचएआई की ओर से दिए गए जवाब पर हाई कोर्ट ने कहा था कि 25 मार्च से पहले प्रगति रिपोर्ट पेश करें.

माओवादियों के पश्चिमी झारखंड बंद का दूसरा दिन

भाकपा माओवादियों के पश्चिमी झारखंड बंद का आज दूसरा दिन है. गया के डुमरिया में 16 मार्च को हुई मुठभेड़ में 4 माओवादी मारे गए थे. इसी के खिलाफ जवानों ने दो दिन का दक्षिणी बिहार और पश्चिमी झारखंड में बंद बुलाया है.

अयोध्या के विकास का विजन डॉक्यूमेंट देखेंगे पीएम मोदी

अयोध्या के विकास को लेकर विजन डॉक्यूमेंट तैयार हो रहा है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य अयोध्या का विजन डॉक्यूमेंट देखेंगे. अयोध्या के विकास पर 500 लोगों की राय डॉक्यूमेंट में शामिल की गई है.

भाजपा के लिए चुनाव प्रचार शुरू करेंगे मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती आज से भाजपा के लिए चुनाव प्रचार शुरू करेंगे . मिथुन जंगल महल के बांकुड़ा और झाड़ग्राम में कई सभाओं को संबोधित करेंगे. मिथुन ने 7 मार्च को भाजपा ज्वाइन किया था.

स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का फाइनल

रांची के डीएसपीएमयू परिसर में 23 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आज फाइनल खेला जाएगा.इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...