वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने अपने ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए रिचार्ज कराने की सुविधा दे दी है। इस सुविधा का लाभ पोस्टपेड और प्री-पेड दोनों ग्राहक ले सकते हैं। इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि ग्राहकों को रिचार्ज के लिए कई सारे एप्स खंगालने नहीं पड़ेंगे। आइए जानते हैं तरीका…
व्हाट्सएप के जरिए वोडाफोन आइडिया के ग्राहक कैसे करें रिचार्ज
- पहला काम यह है कि सबसे पहले फोन फोन में 96542-97000 नंबर सेव करें।
For Postpaid Users:
- व्हाट्सएप पर जाकर “how to pay bills” मैसेज करें।
- इसके बाद कंपनी की ओर से कई सारे विकल्प के साथ जवाब आएगा और पूछा जाएगा कि आप व्हाट्सएप वाले नंबर से पे करना चाहते हैं या किसी अन्य नंबर से।
- यदि आप इसी नंबर से पे करना चाहते हैं तो रिप्लाई में 1 सेंड करें और फिर 2 सेंड करें।
- फिर आपको एक लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप पेमेंट कर सकेंगे। लिंक के साथ आपको पेमेंट के लिए कई सारे विकल्प मिलेंगे।
For Prepaid Users:
- व्हाट्सएप पर जाकर “how to recharge my number” मैसेज करें।
- उसके बाद OTP के बारे में पूछा जाएगा
- OTP Verification बाद रिचार्ज प्लान के बारे में पूछा जाएगा
- फिर आपको मैसेज के जरिए एक पेमेंट गेटवे का लिंक मिलेगा। इसके बाद पेमेंट करके आप रिचार्ज कर सकेंगे।














