कोहराम लाइव डेस्क : पटनावासियों के लिए खुशखबरी। होली से पहले मुख्यमंत्री नीतीश उन्हें एक और फ्लाईओवर की सौगात देंगे। 25 मार्च को मुख्यमंत्री 2015 में शुरू हुए आर ब्लॉक चौराहे से जीपीओ गोलंबर को जोड़ने वाले फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। यह फ्लाईओवर 104 करोड़ रुपये की लागत से बना है।
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये
जाम से लोगों को मिलेगी मुक्ति
24 मार्च तक बिहार विधानसभा का सत्र चलना है। सत्र समाप्ति के अगले दिन इस फ्लाईओवर का उद्घाटन होगा। बता दें कि इस फ्लाईओवर को 11 नवंबर 2018 तक तैयार हो जाना था, लेकिन बाद में इसकी अवधि 21 मार्च 2021 तय कर दी गई थी। अब इसके उद्घाटन की तिथि 4 दिन बाद तय की गई है। इससे लोगों को जीपीओ गोलंबर के ऊपर मिलने वाले जाम से निजात मिलेगी।
इसे भी पढ़ें : शादी के चार दिन बाद ही मामी को भांजे से हुआ प्यार, और दोनों हो गए…
मीठापुर, कंकड़बाग और गांधी मैदान की ओर जाना होगा आसान
उद्घाटन समारोह में उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के अलावा बिहार सरकार के कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे। नए फ्लाईओवर के बनने से आर ब्लॉक की तरफ से मीठापुर, कंकड़बाग और गांधी मैदान की तरफ जाना आसान हो जाएगा। कंकड़बाग, गांधी मैदान और मीठापुर की तरफ से विधानसभा, एयरपोर्ट और वीरचंद पटेल पथ की ओर जाने वाले लोगों को भी आसानी होगी।






