Patna : बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। बताया जा रहा है कि टीम का नेतृत्व SDPO सचिवालय अनु कुमारी कर रही हैं, जो आवास के अंदर भी गईं। इस घटनाक्रम ने राजधानी के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।
राबड़ी देवी ने कहा था- बंगला खाली नहीं करेंगे
गाजियाबाद से पटना लौटने के बाद राबड़ी देवी ने साफ कहा था कि वह बंगला खाली नहीं करेंगी। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा था कि अगर सरकार को खाली कराना है, तो “फोर्स भेजकर आवास खाली करवा लें”।
भवन निर्माण विभाग का तीसरा नोटिस
दरअसल, भवन निर्माण विभाग ने 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए तीसरी बार नोटिस जारी किया है। विभाग का कहना है कि यह सरकारी बंगला अब पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया जा चुका है, इसलिए इसे जल्द खाली करना होगा। विभाग के मुताबिक, नवंबर 2025 में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था। बावजूद इसके, अब तक उन्होंने पुराना बंगला खाली नहीं किया है।
2005 से 10 सर्कुलर रोड में रह रहा लालू परिवार
गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार साल 2005 से इसी सरकारी बंगले में रह रहा है। विभाग का दावा है कि पिछले छह महीनों में कई बार शिफ्ट होने का अनुरोध किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
लालू सिंगापुर में, पटना में बढ़ी हलचल
इधर, लालू प्रसाद यादव अपने रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए सिंगापुर गये हुये हैं, जबकि पटना में बंगला विवाद को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन अगला कदम क्या उठाता है।



इसे भी पढ़ें : रिम्स के PG डॉक्टर की संदिग्ध मौ’त, PM खोलेगा राज…
इसे भी पढ़ें : बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…
इसे भी पढ़ें : देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें
इसे भी पढ़ें : “नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”






