आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप बहुत सी सुख सुविधाओं की खरीदारी पर धन खर्च करेंगे, लेकिन धन खर्च करते समय अपनी जेब का ख्याल रखें। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। विद्यार्थी यदि किसी शिक्षा संस्थान में एडमिशन प्राप्त करना चाहते हैं, तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। आज अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार के क्षेत्र में उत्तम लाभदायक रहेगा। रोजगार से संबंधित अधिकतर युवाओं की चिंता आज खत्म होंगी। आपके पारिवारिक बिजनेस में पिताजी की सलाह आपके लिए आवश्यक रहेगी। आज आपको फिजूलखर्ची और लापरवाही से बचना होगा, नहीं तो आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से यदि कोई धन का लेनदेन करना हो, तो रिश्तो में दरार पड़ जाएगी। आप की संतान के विवाह संबंधित कोई शुभ सूचना आज आपको प्राप्त हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
राजनीति से जुड़े जातकों को आज समाज सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपके घर में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें अतिथियों का आगमन भी होगा। छात्र गुरुजनों के सहयोग से अपने लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज अपना पूरा ध्यान अपने कार्य क्षेत्र पर ही लगाना होगा, तभी भविष्य में आर्थिक स्थिति अच्छी होती दिख रही है। यदि आज आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम नहीं है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको कड़ी मेहनत करने का होगा, तभी सफलता प्राप्त होती दिख रही है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने कार्यस्थल पर ज्यादा ध्यान नहीं देना होगा, नहीं तो विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। आज आपकी अपनी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और उनके साथ पुरानी यादों को ताजा करते हुए अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आपको संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई योजनाएं तैयार करनी होगी, जो भविष्य में आप के लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे सब सही हो जाएगा। चीजें वापस पटरी पर आ जाएंगी। आपके जीवन साथी कि सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर साबित होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने के लिए सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है। संतान के विवाह संबंधित समस्या समाप्त होगी। आज जीवन साथी के साथ वाद विवाद की आशंका बन सकती है, इसलिए सतर्क रहें। आज सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको पहली प्राथमिकता अपने व्यापार को देनी होगी। आलस्य को त्यागना होगा, तभी भविष्य में आपको लाभ होगा। यदि कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो वह आज किसी वरिष्ठ अधिकारी की सलाह से समाप्त होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपने सीनियर्स की सलाह की आवश्यकता होगी। आज शाम के समय वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ सूचना लेकर आएगा। आपके परिवार में चल रही समस्या का आपके पिताजी की सलाह से अंत होगा। व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में नवीनता आएगी। संतान के भविष्य के लिए कुछ निवेश कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े जातकों को अच्छा जन समर्थन मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की आशंका है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज भविष्य को मजबूत बनाने के लिए कुछ नई-नई योजना बनाएंगे, जिनको विशेषज्ञों की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आप कोई नई नौकरी करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय उत्तम नहीं है। विद्यार्थियों को आज सफलता प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलता दिख रहा है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपकी नौकरी में आपके कुछ कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे आप सभी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। आज आपके पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। आप परिवार मे कोई कलह उत्पन्न हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा, लेकिन फिर भी आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है, तभी कार्य में सफलता मिलती दिख रही है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों की किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसका अनुभव और मार्गदर्शन उनकी पढ़ाई में सहायता कराएगा। व्यापार के लिए यदि आज यात्रा करते हैं, तो वह उत्तम रहेगी। आज आप घर के लिए कुछ सामान की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही करें। यदि कोई निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम है। पारिवारिक बिजनेस के लिए जीवनसाथी की सलाह सहायक सिद्ध होगी।









