कोहराम लाइव डेस्क : सेहत की चिंता किसे नहीं होती। इसे साउंड यानी दुरुस्त और मजबूत रखने के लिए हम तरह-तरह के जतन करते हैं। अगर हम सुबह-सुबह भीगे चने को ब्रेकफास्ट से पहले खाएं तो यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगा। घर के बड़े बुजुर्ग भी इसे सुबह खाने की नसीहत देते आए हैं। हाई प्रोटीन और हाई फाइबर के साथ कई तरह के मिनिरल्स का यह एक भरपूर स्रोत है, जो हमारी सेहत को तुरंत एनर्जी देता है। फाइबर व प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से चना ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में कारगर होता है। भीगा चना पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। आज हम आपको रूबरू कराते हैं भीगे चने खाने से सेहत को मिलने वाले अन्य फायदों से भी। फिर भी सेहत के किसी भी मामले में चिकित्सकीय सलाह ही सर्वोपरि है।
इसे भी पढ़ें :क्या आप भी करती हैं Periods के दौरान ये गलतियां?
ग्लाइसेमिक इंडेक्स घटाता है वजन
चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (एक पोषक तत्व) पाया जाता है जो भूख को कम करके वजन घटाता है। ऐसे में बढ़ते हुए वजन से परेशान लोग इसे खाने में उपयोग करते हैं।
ब्यूट्रिक फैटी एसिड बचाता है कैंसर के खतरे से
भीगे हुए चने का सेवन कैंसर के खतरे से भी बचाता है। इसमें Butyric Fatty Acid पाया जाता है, जो कैंसर को जन्म देने वाली कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करता है।
कैरोटीन आंखों के लिए फायदेमंद
चना आंखों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें कैरोटीन तत्व पाया जाता है, जो मुख्य रूप से आंखों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने से बचाता है। इससे आंखों की देखने की क्षमता बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें :साबूदाना सुपरफूड है, सेहत को रखता है ठीक
दूर होती है आयरन की कमी
भीगा चना रोज खाने से शरीर में आयरन की कमी समाप्त होती है। आयरन आपके शरीर में पर्याप्त खून की मात्रा को बनाए रखने में मदद करता है जिससे आप एनिमिया के शिकार नहीं होते।
मां के पेट में पल रहे बच्चे को मिलता है प्रोटीन
गर्भवती महिलाओं के लिए भी चने का सेवन काफी फायदेमंद होता है। दरअसल चने में प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है। यह मां के पेट में पल रहे बच्चे के ओवर ऑल डेवलपमेंट में भी सहायक होता है।
बालों को स्वस्थ रखता है काला चना
सुंदर, घने बालों के लिए भी काला चना का सेवन बहुत जरूरी है। वास्तव में भीगे चने में विटामिन-ए, बी, और विटामिन-ई पाया जाता है, जो बालों को स्वस्थ रखता है और उन्हें मजबूत भी बनाए रखता है।
इसे भी पढ़ें :पपीते का फल ही नहीं बीज भी है सेहत के लिए फायदेमंद












