कोहराम लाइव डेस्क : सामान्य रूप से जाड़े में कभी-कभार ऐसा लगने लगता है कि सर्दी और जुकाम के बिना भी नाक बंद हो जाया करती है। ऐसे में कई बार सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। ऐसा फ्लू, वायरल इंफेक्शन या एलर्जिक राइनाइटिस की वजह से साइनस में मौजूद ब्लड वेसेल्स में संक्रमण होने से होता है। स्टीम या भाप लेने से नाक में जमा म्यूकस को बाहर निकालने में मदद मिलती है और हम राहत महसूस करते हैं। स्टीमर की मदद से भी स्टीम ले सकते हैं या फिर एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें और अपने चेहरे को बर्तन की तरफ झुकाएं और सिर को तौलिए से ढक लें। ऐसा करने पर जब गर्म भाप नाक के रास्ते शरीर के अंदर जाती है तो बंद नाक खोलने में मदद मिलती है। इसके अलावा अन्य क्रियाएं भी ऐसी स्थिति में लाभ पहुंचा सकती है।
गर्म पानी से नहाना फायदेमंद
अगर स्टीम लेने में असुविधा महसूस हो रही हो तो गर्म पानी से नहा भी सकते हैं। ऐसा करने से भी बंद नाक को खोलने में मदद मिलेगी। गर्म पानी से नहाने के दौरान निकलने वाली भाप नाक में इन्फ्लामेशन की समस्या को कम करती है। इसके बाद नाक से सांस लेना आसान हो जाता है।
इसे भी पढ़ें : मेकअप के लिए ‘कॉन्टेक्ट लेंस’ लगाते समय बरतें यह सावधानी
गर्म चाय या सूप पीने से कम होगी दिक्कत
जब आपकी नाक बंद हो तो तरल पदार्थों के सेवन को बढ़ाना भी आपके लिए फायेदमंद हो सकता है। अत: गर्म चाय या सूप का सेवन करना फायदेमंद होगा। इन गर्म ड्रिंक्स को पीने से नाक में भाप जाती है, जिससे म्यूकस पतला होकर आसानी से बाहर निकल जाता है और नाक खुल जाती है।
नाक पर गर्म पट्टी से भी मिलेगी राहत
बंद नाक को खोलने के लिए आप चाहें तो माथे और नाक पर गर्म पट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से नाक खोलने में मदद मिलेगी। इसके लिए गर्म पानी में पट्टी या तौलिया डालें, निचोड़ें और फिर नाक और माथे पर रखें। इसकी गर्माहट नाक में इन्फ्लेमेशन की समस्या से राहत दिलाती है।
सलाइन स्प्रे यूज करने पर कम होगी परेशानी
नमक के पानी का सॉल्यूशन जिसे सलाइन कहते हैं। उसके स्प्रे का नाक में इस्तेमाल करने से भी बंद नाक खोलने में मदद मिलती है। स्प्रे म्यूकस को पतला कर नाक साफ करने का काम करता है और परेशानी कम होती है।
इसे भी पढ़ें : गले की खराश मिटाने को करें गरारा, पर रखें ये सवाधानियां






