कोहराम लाइव डेस्क : हमारी सेहत के लिए फलों का महत्व बहुत अधिक है। सभी फलों का अपना-अपना महत्व है। जो फल स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, उनमें अंजीर एक है। वाकई इसका स्वाद तो उम्दा होता ही है, साथ ही यह सेहत के लिए भी अत्यंत फायदेमंद है। इसे नियमित रूप से खाया जाए, तो यह सेहत की तस्वीर बदल देता है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इसका सेवन जहां पेट संबंधी परेशानियों में लाभ देता है, वहीं कई अन्य बीमारियों को दूर करने में भी सहायता करता है। फिर भी सेहत संबंधी परेशानियों के स्थायी इलाज के लिए डॉक्टर का एडवाइस सर्वोपरीी है।
शुगर में करता है इंसुलिन का काम
अंजीर खून में शुगर बढ़ने पर इंसुलिन का काम करता है। आयुर्वेद में खास स्थान रखने वाला अंजीर पोटैशियम, मिनरल और विटामिन से भरपूर होता है। ये न सिर्फ आपके स्वास्थ्य, बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। लाल अंजीर को दूध के साथ सेवन करने से डायबिटीज में लाभ मिलता है।
इसे भी पढ़ें : मेकअप के लिए ‘कॉन्टेक्ट लेंस’ लगाते समय बरतें यह सावधानी
बोन को देता है मजबूती
अंजीर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और इनकी कमजोरी दूर करने में मददगार है।
शरीर से विषाक्त पदार्थों को करता है बाहर
अंजीर का सेवन पेशाब से संबंधित समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। इसकी वजह यह है कि यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।
कब्ज की समस्या से दिलाता है मुक्ति
अगर आपको लगातार कब्ज की समस्या बनी रहती है, तो अंजीर आपके लिए फायदेमंद है। इसके लिए नियमित रूप से दो से तीन अंजीर को शहद से खाएं। इससे कब्ज और गैस से छुटाकारा मिलेगा और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
इसे भी पढ़ें : गले की खराश मिटाने को करें गरारा, पर रखें ये सवाधानियां






