कोहराम लाइव डेस्क : पपीते में पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। इससे शारीरिक क्रियाएं तो बेहतर रहती हैं ही, साथ ही अतिरिक्त चर्बी भी जमने नहीं पाती। पपीते का बीज स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है ये बहुत कम लोगों को ही पता है।
इसे भी पढ़ें :गंजेपन को रोक सकता है Mangrove के पेड़ का अर्क, जानें कैसे
पपीता के बीज के फायदे
दिल को रखता है स्वस्थ
पपीता का बीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरा होता है। पपीता के बीज खाने से पेट की समस्या दूर होती है। दिल को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। पपीता का बीज फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।
वायरल बुखार में फायदेमंद
अगर आप हर रोज पपीते के बीज का सेवन करते हैं तो आपको वायरल बुखार होने की संभावना कम हो जाती है। ये बीज एंटी-वायरल एजेंट की तरह काम करते हैं। साथ ही संक्रामक बीमारियों में भी एक कारगर उपाय है।
इसे भी पढ़ें :Regular खाएं अंजीर, बदलेगी Health की तस्वीर
सूजन कम करने में मददगार
शरीर के किसी अंग में सूजन को कम करने के लिए पपीते के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। पपीते के बीज विटामिन सी और एल्कलॉइड, फ्लेवोनोइड और पॉलीफेनोल्स जैसे Compounds से भरपूर होते हैं। ये सभी Compound एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों का प्रदर्शन करते हैं।
वजन घटाने में सहायक
पपीता का बीज फाइबर से भरपूर होता है। जो हमारे पाचन को ट्रैक पर रखते हैं, इस प्रकार हमारे शरीर से Toxic पदार्थों को हटाने में मददगार होते है। हमारे Regulate metabolism को सही रखने में भी मदद करते हैं और हमारे शरीर को वसा को अवशोषित करने से रोकते हैं। इससे मोटापा रोकने में मदद मिल सकती है।
लीवर से जुड़ी समस्या में मददगार
पपीते के बीज लीवर के लिए बेहतरीन होते हैं। यह लीवर सिरोसिस में काफी फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें :नाक बंद हो तो करें ये उपाय, मिलेगी राहत














