कोहराम लाइव डेस्क : महिलाएं हर महीने होने वाली Periods के दौरान जाने अनजाने काफी गलतियां करती हैं, जो उनके सेहत के लिए नुकसानदेह है। Periods के दौरान अकसर महिलाओं को गीलापन महसूस होना, पेट में दर्द, क्रैम्प्स, मूड स्विंग…जैसी समस्या होते रहती हैं। इस बीच महिलाओं को कई तकलीफों से गुजरना पड़ता है। इसे रोकने के लिए कुछ किया तो नहीं जा सकता लेकिन इससे जुड़ी दिक्कतें और न बढ़े इसके लिए कुछ सावधानियां जरूर बरती जा सकतीं हैं। इसके लिए ये बेहद जरूरी है आप हर महीने Periods से जुड़ी कुछ कॉमन गलतियां न करें वरना आपकी सेहत पर लंबे समय तक इसका बुरा असर पड़ सकता है। तो आइए जानतें हैं पीरीडस से जुड़ी होने वाली गलतियों के बारे में-
पैड और टैम्पोन को चेंज न करना
पीरियड्स के दौरान बहुत सी लड़कियों और महिलाओं को अक्सर लीकेज का डर रहता है लेकिन वो समय पर सैनिटरी पैड और टैम्पोन को चेंज नहीं करती। माहवारी के दौरान आपका ब्लड फ्लो कितना है इसके हिसाब से हर 2 से 4 घंटे में एक बार आपको Sanitary Napkin जरूर बदलना चाहिए। वहीं टैम्पोन को हर 4 से 6 घंटे में एक बार बदलना चाहिए। ऐसा करने से आपको बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें : सही तरीके करें Brush, दूर रहेंगी Oral परेशानियां
खुशबू वाले Products का सेवन
इन दिनों मार्केट में सेंटेड यानी खुशबू वाले सैनिटरी पैड्स, इंटिमेट हाइजीन प्रॉडक्ट्स, वाइप्स और जेल उपलब्ध है। इस तरह के उत्पादों में केमिकल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिससे प्राइवेट पार्ट में खुजली और Irritation की समस्या हो सकती है।
समय पर पेनकिलर यूज न करना
अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं जो इस बात का इंतजार करती हैं कि जब तक दर्द और क्रैम्प्स बर्दाश्त से बाहर न हो जाए दवा न खायी जाए तो आप गलती कर रही हैं। ऐसा करने से दवा का असर कम हो जाता है। दर्द जब हल्का होता है जब उसे रोकना या कंट्रोल करना आसान होता है।
इसे भी पढ़ें : जाड़े में कम पानी पीया तो हो सकती है ये परेशानी…
वर्कआउट न करना
इन दिनों में पेट दर्द और क्रैम्प्स के बीच एक्सरसाइज और वर्कआउट करने का मन किसी का भी नहीं करता है। लेकिन रिसर्च में यह बात सामने आयी है कि अगर हार्ट रेट को बढ़ाया जाए तो PMS यानी प्रीमेन्स्ट्रुअल सिंड्रोम से जुड़े साइकोलॉजिकल और फिजिकल लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही एक्सरसाइज करने से मूड भी अच्छा रहता है और Bloating की दिक्कत भी नहीं होती।
अधिक स्नैक्स खाना
PMS फील हो रहा हो तो सबसे पहले स्नैकस खाने का मन करता है। लेकिन अगर आपने ये गलती कि तो आपकी पेट फूलने यानी Bloating की समस्या बढ़ जाएगी। लिहाजा हाई सोडियम स्नैक जैसे- आलू के चिप्स आदि खाने से परहेज करें।
इसे भी पढ़ें : गंजेपन को रोक सकता है Mangrove के पेड़ का अर्क, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…
इसे भी पढ़ें : री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें : Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…
इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…






