spot_img

कांवरियों को डंपर ने रौंदा, मची चीख पुकार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive:  आज तड़के की सुबह 7 कांवरियों को एक अनियंत्रित डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें 5 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मृतक कांवरियों ग्वालियर के उटीला थाना इलाके के बांगीपुरा गांव के रहने वाले थे।  इस हादसे से साथ चल रहे कांवरियों में चीख-पुकार मच गई। यह हादसा यूपी के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर हुआ। कांवरियों के शव ग्वालियर लाए गए हैं। गांववालों और परिजन ने बड़ागांव खुरैरी में रोड पर सभी 6 शव रखकर चक्काजाम कर दिया है।

मध्य प्रदेश के थे मृतक कांवड़ यात्री

आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्णा ने बताया, ‘हाथरस के सादाबाद थाने में आज तड़के करीब सवा दो बजे सात कांवड़ श्रद्धालुओं को ट्रक से कुचलने का मामला सामने आया है जिसमें 6की मौत हो चुकी है जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है। मृतक कांवड़ यात्री अपने कांवड़ के साथ हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे। घटना में जांच चल रही है। हमें ड्राइवर के बारे में जानकारी मिली है, उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।’

यूपी और एमपी के कमने जताया दुख 

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 कांवड़ियों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी घटना पर दुख जताया।

इसे भी पढ़ें : एक्शन में रांची DTO प्रवीण प्रकाश, एक दिन में वसूले 6.92 लाख, रोड टैक्स माफी का खोला ऑप्शन… देखें

इसे भी पढ़ें : अमेरिका से खेलकर लौंटी 5 हॉकी महिला खिलाड़ी, सीएम हेमंत सोरेन ने सराहा

इसे भी पढ़ें :डायन करार देकर जेठानी का किया यह हाल… देखें

इसे भी पढ़ें :एक ही परिवार के चार सदस्यों की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप

इसे भी पढ़ें :कानून के पहरेदार को आखिर किसने डंसा, ठनक गया है SSP का माथा… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...