Kohramlive : ओडिशा के क्योंझर जिले के जोड़ा खनिज अंचल स्थित SAIL की बोलानी लौह अयस्क खदान में शनिवार को हुआ विद्युत हादसा कई गंभीर सवाल छोड़ गया। जिस लाइन पर नियमानुसार बिजली बंद कर मरम्मत का काम होना था, उसी में अचानक करंट दौड़ गया। देखते ही देखते दो संविदा श्रमिक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गये और गंभीर रूप से झुलस गये। हादसे के बाद खदान प्रबंधन हरकत में आया और प्रारंभिक जिम्मेदारी तय करते हुये विद्युत विभाग के प्रभारी सैफुद्दीन लस्कर तथा हिलटॉप क्षेत्र के चार्जमैन सच्ची बेहेरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
मेंटेनेंस चल रहा था, तभी बन गया मौत का जाल
घटना बोलानी खदान के CBRS क्षेत्र की है, जहां 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन पर रखरखाव का कार्य किया जा रहा था। काम शुरू करने से पहले नियमानुसार बिजली का शटडाउन लिया गया था। लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद अचानक लाइन में बिजली प्रवाहित हो गई और बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान BLS एंटरप्राइजेज के अधीन कार्यरत 19 साल के दीपक नायक (निवासी मणि बस्ती) और 25 साल के बबलू मुंडा (निवासी शांतिनगर) गंभीर रूप से झुलस गये। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिये भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है।
हादसे की तह तक पहुंचेगी जांच
घटना के बाद बोलानी थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाये हैं। इधर, खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) की विशेष तकनीकी टीम भी बोलानी पहुंच चुकी है। जांच का सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब लाइन का शटडाउन लिया जा चुका था, तब उसमें करंट कैसे पहुंचा? इधर, हादसे के बाद श्रमिक संगठनों ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं। क्योंझर माइनिंग वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष लखनलाल ठाकुर ने मीडिया से कहा कि महारत्न कंपनी SAIL में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और संबंधित ठेका एजेंसी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इसे भी पढ़ें : ट्रेनी IPS पर साथी महिला अधिकारी ने लगाये गंभीर इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : सलमान खान के बदले लुक ने बढ़ा दी फैंस की धड़कनें… वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें : जमीन अधिग्रहण के नियमों में बड़ा बदलाव… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : रेलवे का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों को भी मिलेगा इंक्रीमेंट का लाभ
इसे भी पढ़ें : रेड अलर्ट! सोमवार को 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद… जानें कहां








