Kohramlive : हैदराबाद के शिवरामपल्ल स्थित NPA के एक ट्रेनी IPS अधिकारी के खिलाफ उनकी ही साथी महिला ट्रेनी अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला अधिकारी ने ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी पर यौन उत्पीड़न, मारपीट, धमकी देने और डिजिटल माध्यम से परेशान करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाये हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp पर अश्लील संदेश
शिकायत के मुताबिक, 23 जून से आरोपी लगातार महिला अधिकारी को WhatsApp पर अश्लील संदेश भेज रहा था। आरोप है कि वह अन्य ट्रेनी अधिकारियों के सामने भी उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करता था। महिला अधिकारी का कहना है कि आरोपी ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर झूठी अफवाहें फैलाईं और बिना किसी आधार के दूसरे ट्रेनी अधिकारी के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुये लगातार मानसिक दबाव बनाया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 8 जुलाई को आरोपी कथित तौर पर महिला अधिकारी का मोबाइल अपने कमरे में ले गया, जबरन पासवर्ड पूछा और उनके निजी संदेश देखे। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उनकी जानकारी और सहमति के बिना उनका एक निजी वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे उनके पति को भेज दिया। शिकायत के अनुसार, इसका उद्देश्य उन्हें डराना और ब्लैकमेल करना था।
बाल पकड़ने, गला घोंटने और चाकू से धमकाने का भी आरोप
सबसे गंभीर आरोप 9 जुलाई की रात की घटना से जुड़े हैं। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने महिला अधिकारी को जबरन अपने कमरे में ले जाकर उनके बाल पकड़े, गला घोंटने की कोशिश की और कथित तौर पर गर्दन पर चाकू रखकर बाहर जाने से रोका। महिला अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान आरोपी ने उन पर कंडोम के तीन पैकेट फेंके और उनके साथ छेड़छाड़ करते हुये निजी अंगों को छूने की कोशिश की। शिकायत के मुताबिक, 10 जुलाई को भी आरोपी ने उनके साथ मारपीट की।
BNS और IT एक्ट की कई धाराओं में मामला दर्ज
महिला अधिकारी की शिकायत के आधार पर हैदराबाद पुलिस ने FIR नंबर 824/2026 दर्ज की है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2008 की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक आरोपी ट्रेनी IPS अधिकारी की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
इसे भी पढ़ें : सलमान खान के बदले लुक ने बढ़ा दी फैंस की धड़कनें… वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें : जमीन अधिग्रहण के नियमों में बड़ा बदलाव… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : रेलवे का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों को भी मिलेगा इंक्रीमेंट का लाभ
इसे भी पढ़ें : रेड अलर्ट! सोमवार को 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद… जानें कहां
इसे भी पढ़ें : भारत के इस राज्य में कुदरत का कहर, इतनी चली गई जान…








