Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची से सटे नामकुम के जोरार तेतरी टोली में टूटे सड़क पर जमे गंदे पानी को लेकर अनोखा विरोध किया गया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 47 के लोगों का सब्र अब जवाब दे गया है। जर्जर सड़क और महीनों से जमे गंदे पानी से परेशान ग्रामीणों ने इस बार ऐसा तरीका अपनाया कि सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल मच गई। गुस्साये स्थानीय लोगों ने सड़क पर जमा पानी में बतख तैराई और मछलियां पकड़ने का प्रदर्शन किया। ये कोई मजाक नहीं, बल्कि उनका तंज भरा विरोध था कि “जहां विकास नहीं पहुंचा, वहां हम तालाब बना लेंगे।” स्थानीय निवासियों का कहना था कि “जनप्रतिनिधि चुनाव के वक्त आते हैं, हाथ जोड़ते हैं, लेकिन जीतने के बाद सड़क का हाल पूछने भी नहीं आते। हमको रोज इस गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है।” एक महिला ने नाराजगी जताते हुये कहा कि “बच्चे गिरते हैं, बुजुर्ग फिसलते हैं, पर न कोई नेता आता है न अफसर। बतख और मछली ही ठीक हैं अब इस रास्ते पर।” सुनें क्या बोले लोग…
इसे भी पढ़ें :मॉस्को की मेज पर नहीं होंगे अजीत डोभाल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :JAC ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट
इसे भी पढ़ें :रांची से सटे इस इलाके में ट्रिपल म’र्डर से सनसनी
इसे भी पढ़ें :खुल गया बड़ा राज, पेट में मिला सोना ही सोना…
इसे भी पढ़ें :बिहार की धरती पर मोदी का मेगा शो, PM ये बोल गये…
इसे भी पढ़ें :ममता दीदी की हुंकार, PM मोदी में हिम्मत हो तो…
इसे भी पढ़ें :तूफान ‘शक्ति’ के साये में ये राज्य








