Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। लाखों छात्र-छात्राएं और अभिभावक बेसब्री से इस पल का इंतजार कर रहे थे। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध होगा। इस साल कुल 4,33,944 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 3,95,000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं पास हुये हैं। इस बार कुल पास प्रतिशत 91.71% रहा है। लड़कियों ने फिर बाजी मारी। उनका पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
jacresults.com पर जाएं
“Class 10 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
रोल कोड, रोल नंबर और कैप्चा डालें
सबमिट करें और स्क्रीन पर रिजल्ट देखें
मार्कशीट कहां मिलेगी
प्रोविजनल मार्कशीट वेबसाइट पर डाउनलोड की जा सकेगी। कुछ समय बाद ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों को उनके स्कूल से मिलेंगी।












