Kohramlive : अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच पर भारत की सशक्त आवाज माने जाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल रूस के मॉस्को में होने वाली 13वीं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बैठक में हिस्सा नहीं ले पायेंगे। कारण एक साधारण लेकिन असरदार मौसमी फ्लू। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर डोभाल ने यात्रा टाल दी। उन्हें 27 से 29 मई तक चलने वाली इस अहम बैठक में शामिल होना था, जहां सिक्योरिटी मुद्दों पर वैश्विक संवाद होता। डोभाल की इस यात्रा की अहमियत और बढ़ जाती है क्योंकि यह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाक रिश्तों में आई तल्ख़ी की पृष्ठभूमि में हो रही थी। ऐसे में मॉस्को की बैठक भारत के लिए एक अहम मंच था, जहां डोभाल कई समकक्षों से द्विपक्षीय वार्ता करने वाले थे। रूस की तरफ से इस बैठक की अध्यक्षता रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु करने वाले हैं। डोभाल की उनके साथ और अन्य देशों के सुरक्षा प्रमुखों से सीमा सुरक्षा, आतंकवाद और सामरिक सहयोग जैसे विषयों पर बातचीत प्रस्तावित थी।
इसे भी पढ़ें : तेजस्वी ने बताया कौन रखेगा बेटे का नाम… जानें
इसे भी पढ़ें :रांची से सटे इस इलाके में ट्रिपल म’र्डर से सनसनी
इसे भी पढ़ें :JAC ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट
इसे भी पढ़ें :DC ने पुलिस को दिये सख्त निर्देश… जानें क्या














